जनपदीय दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर मे महिला अधिवक्ताओं द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हरियाली तीज उत्सव में महिला अधिवक्ताओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता और कुछ कविताओं के साथ भाग लिया। महिला अधिवक्ता बड़े ही उमंग में हरियाली तीज का आनंद ले रहीं थी। बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की सह सचिव ( संस्कृत) कविता चौहान एडवोकेट ने बताया कि भारतीय संस्कृति में तीज पर्व का एक विशेष महत्व है और जो श्रावन मास में खासकर महिलाओं के लिए एक उत्साह और उमंग लेकर आता है। इस मौके पर महिलाएं महेंदी लगाती हैं सजती हैं संवरती हैं और नृत्य और गायन प्रतियोगिता आदि के द्वारा इस पवित्र त्यौहार को मनाया जाता है। गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं के द्वारा इस पर भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ तीज उत्सव को बार रूम में मनाया गया है। इस तीज उत्सव कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं में संस्कृत सह सचिव कविता चौहान श्रीमती कमलेश चौधरी, शैली गोस्वामी, चौधरी प्रियंका अत्री, श्रीमती कुमकुम नागर, , राखी छौंकर,संगीता सिंह, योगिता शर्मा, मीनू सिंह, विमलेश रावल, ऋतु रावत आदि शामिल रहीं।
गूगल सर्च इंजन
Monday, 14 February 2022
Wednesday, 9 February 2022
गौतम बुध नगर में तीन विधानसभाओं पर मतदान की तैयारी पूरी आज होगा मतदान
Monday, 7 February 2022
AAP के दादरी प्रत्याशी संजय चेंची (तुगलपुर)ने कुलेसरा, हबीबपुर,मारकपुर और सूरजपुर में जन-सम्पर्क किया
Thursday, 3 February 2022
दादरी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी को समर्थन दिये जाने की माकपा ने की घोषणा- गंगेश्वर दत्त शर्मा
आम आदमी पार्टी दादरी प्रत्याशी संजय सिंह ने जिला न्यायालय परिसर मे पहुंचकर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की
Tuesday, 1 February 2022
AAP प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज
Monday, 31 January 2022
AAP प्रत्याशी ने जनसम्पर्क कर मांगा वोट
Saturday, 29 January 2022
आज आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के शह प्रभारी शकील मालिक ने गौतमबुद्ध नगर में किया AAP प्रत्याशियों का प्रचार
Wednesday, 26 January 2022
AAP प्रत्याशियों के प्रचार में गौतमबुद्ध नगर पहुंचे सांसद संजय सिंह
Monday, 24 January 2022
आम आदमी पार्टी दादरी प्रत्याशी संजय सिंह (तुगलपुर) दादरी विधानसभा क्षेत्र के महाबाद, कुदीखेड़ा, बम्बवार्ड आदि गांवों का किया दौरा
Sunday, 23 January 2022
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय तुगलपुर ने जनसम्पर्क कर मांगा वोंट
Tuesday, 21 December 2021
TNI हरियाणा से बिहार वोल्वो बस के अंदर बॉक्स बनाकर तस्करी कर ले जाई जा रही थी शराब, लाखो की शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Thursday, 16 December 2021
कविता चौहान बनी उत्तर प्रदेश की करप्शन कंट्रोल आर्गेनाइजेशन प्रेसीडेंट लीगल सेल
Friday, 3 December 2021
हवाई फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद एक्शन में पुलिस मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी
Sunday, 28 November 2021
फाफामऊ कांड में 'आप' ने मांगा इंसाफ, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Thursday, 25 November 2021
PM ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखी
गौतमबुद्ध नगर:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखी।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे अंतर्राष्ट्रीय विकास प्राधिकरण (येइडा) के अधिसूचित क्षेत्र में जेवर में 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाया जाएगा। हवाई अड्डा रणनीतिक रूप से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 72 किमी, नोएडा से लगभग 52 किलोमीटर, आगरा से लगभग 130 किलोमीटर और दादरी स्थित मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा।
यह परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) द्वारा कार्यान्वित की जाएगी, जो एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। कंपनी में उत्तर प्रदेश सरकार की 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। अन्य हिस्सेदारों में नोएडा - 37.5 प्रतिशत, ग्रेटर नोएडा - 12.5 प्रतिशत और येइडा - 12.5 प्रतिशत शामिल हैं।
परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। रियायत समझौते के अनुसार, प्रति वर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों के लिए पहला चरण पूरा किया जाएगा और निर्धारित तिथि से 29.9.2024 तक 1,095 दिनों के भीतर चालू करना होगा।
हवाई अड्डा रणनीतिक रूप से सभी दिशाओं में उत्कृष्ट पहुंच वाली सड़कों के साथ स्थित है। यहां ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाला 100 मीटर चौड़ा यमुना एक्सप्रेसवे है। 100 मीटर चौड़ा वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, फॉर्मूला-1 ट्रैक पर यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरता है और पलवल, मानेसर, गाजियाबाद, बागपत एवं मेरठ को जोड़ता है।
जेवर हवाई अड्डे के लिए सभी मंजूरी और एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) प्राप्त कर ली गई है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है। परियोजना के लिए रियायत समझौते पर 7 अक्टूबर, 2020 को हस्ताक्षर किए गए थे और 10 अगस्त, 2021 को वित्तीय समझौते से जुड़ी शर्तें पूरी कर ली गयी थीं। हवाई अड्डे के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई है और पुनर्वास एवं पुन: स्थापन का काम पूरा हो गया है।
इस परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में औद्योगिक अवसंरचना का सर्वांगीण विकास होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। हवाई अड्डा, पर्यटन में तेजी से वृद्धि के साथ-साथ हवाई यातायात को भी सुगम बनाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की अधीनस्थ इकाई येइडा परियोजना के विकास के लिए नोडल विभाग है।