Tap news india

Hindi news ,today news,local news in india

Breaking news

गूगल सर्च इंजन

Showing posts with label हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के संग. Show all posts
Showing posts with label हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के संग. Show all posts

Monday, 2 December 2019

11:15

दैनिक राशिफल हिंदू पंचांग के संग पंडित विष्णु जोशी के साथ


*🌞आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 02 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 11:44 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - ध्रुव दोपहर 01:39 तक  तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:16 से 09:36 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:01*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वास्तु दोष* 🌷
🏡 *जिन के घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें ।*
🙏🏻 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷
🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल  से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
🙏🏻
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चिंता, कष्ट, बीमारी निवृति के लिए* 🌷
🏡 *जिनके घर में चिंता, कष्ट और बीमारी ज्यादा है | भविष्य पुराण में आया ही की मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी माने 03 दिसम्बर 2019 को मंगलवार के दिन सुबह सूर्य भगवान को तिल के तेल का दीपक दिखाये अर्घ्य दे |*
🌞  *सूर्य भगवान को अर्घ्य दो तो इस भाव से – मन में एक बार स्मरण कर लेना की भगवत गीता में आपने कहाँ है – “ज्योति श्याम रविरंशुमान” ये ज्योतियों में सूर्य मै हूँ .... तो मेरा अर्घ्य स्वीकार करो | मेरा ये प्रणाम स्वीकार करे |*
⛅ *तो उस दिन को लोटे में चावल, तिल, कुंमकुम, केसर डालकर अर्घ्य दे | केसर न हो तो ऐसे ही कुंमकुम डाल दे अर्घ्य दे, तिल का दिया दिखा दे |*
🏡 *फिर घर में भोजन बने और सब खाये उसके पहले दही और चावल थाली में लेकर सूर्य भगवान को भोग लगाये और प्रार्थना करे हमारे घर में आपके लिए ये प्रसाद तैयार किया है ये नैवेद्य आप सूर्य भगवान स्वीकार करे और हमारे घर में सब प्रकार से आनंद छाया रहे, सब निरोग रहे, दीर्घायु बने | ऐसा करके उनको भोग लगाये और प्रसाद में थोडा-सा छ्त पर रख दे घर के लोग भी प्रसाद में दही-चावल खुद भी खा ले |आइये जानते है आज का राशि फ़लक्या कहते हैं आपके सितारे 🌷🌷🌷🌷🌷सबसे पहले मेष राशि*

नया दिन नई ऊर्जा शक्ति और उत्साह के साथ शुरू होगा। किसी मामले में आप बड़ी रिस्क का मन बना सकते हैं। ये आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आज आपको सारे काम अपने ही दम पर करने होंगे।
करियर- करियर के मोर्चे पर आप में बहुत ऊर्जा है और बड़े जोखिम उठाने की इच्छा है। आपको फायदा मिल सकता है।
लव- आप अपनी भावनाओं के बारे में अडिग हैं। अपने प्रियजनों के साथ खुले तौर पर बात करके रिश्ते को फिर से जीवंत करने की आवश्यकता है।
हेल्थ- शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे, मानसिक थकान हो सकती है।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷
वृषभ -
आज आप खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं, लेकिन आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसके अनुपात में रचनात्मकता और उत्पादकता का अभाव महसूस होगा। कुछ मामलों में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
करियर- आपको अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।
लव- लव लाइफ में आप कुछ नया करना चाहेंगे, लेकिन संभावनाना है कि आपको अपनी जिम्मेदारियों के कारण पीछे हटना पड़ेगा।
हेल्थ- आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है
🌞🌞🌷🍒
मिथुन -
ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने की सलाह है। आपको कुछ मामलों पर लगातार नजर रखनी पड़ सकती है। इस कारण रोजमर्रा के कुछ काम प्रभावित भी हो सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव में हैं या परेशान चल रहे हैं तो आप संबंधित लोगों से इस बारे में बात कर पाएंगे।
करियर- करियर के मोर्चे पर हालात सुधर रहे हैं।
लव- आप अपने भावुक स्वभाव के नए पहलु को जान पाएंगे, जिसे आप पहले नहीं जानते थे। यदि आप प्यार में हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया है तो अब ऐसा करने का अच्छा समय है।
हेल्थ- स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण तनाव होगा
कर्क -
घर, परिवार और हालिया मुद्दों पर ध्यान दें। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें। आज दिन काफी कुछ आपकी सोच के विपरीत रह सकता है। अगर आप किसी मामले में अपने लिए कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो उसे सोमवार को टाल दें।
करियर - आज करियर य जॉब को लेकर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने आप को भाग्यशाली मान सकते हैं।
लव - जीवनसाथी से किसी मामले में तनाव हो सकता है।
हेल्थ - अपने खान-पान का ध्यान रखें। यह आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।
🌞🌷☀🍓🌷
सिंह -
दिन सकारात्मक और आशावादी है। आप पूरे दिन आसानी से चलने वाले मूड में रहेंगे। दिनचर्या ठीक रहेगी और आप वित्तीय परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मामलों में आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए तेजी से प्रयास करेंगे।
करियर- कार्य या व्यवसाय से संबंधित यात्रा अच्छी तरह से समाप्त हो जाएगी। आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।
लव- अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं। किसी की अनदेखी हो सकती है, जो आपका मूड खराब कर सकती है।
हेल्थ- आज अपना समय कुछ खेल या फिजिकल एक्टिविटी में बिताएं। आपके स्वास्थ्य के लिए ये आवश्यक है।
🌞☀🌷🍒🍓
कन्या-
आपको फालतू और आत्मग्लानि की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। आप अपने घर और कार्यालय के लिए चीजें खरीद सकते हैं। यदि उचित उपयोग किया जाए तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा आकर्षक साबित होगी। दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अच्छे अवसर आपके सामने आ सकते हैं।
करियर - करियर में आपसे कुछ गलती हो सकती है, जिससे आपको पूरे दिन अपराध-बोध महसूस होगा। संभलकर रहें।
लव - रोमांटिक संबंध स्थिर होगा। अपने साथी के साथ लांग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।
हेल्थ - आज आपको आलस्य और अतिनिद्रा से बचने की कोशिश करनी होगी।
☀🌷🍒🍓
तुला -
यह महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी निभाने का समय है, खुद को स्थिर रखने और तेजी से काम करने का समय है, क्योंकि आप लंबे समय से बहुत मेहनत कर रहे हैं। आज आपके लिए हर तरह से फेवर वाला दिन है। आपके आसपास के लोग भी आपके साथ आज काफी आत्मीयता और सहजता से पेश आएंगे।
करियर - अपने टारगेट की ओर तेज कदम बढ़ाने का समय है। सफलता नजदीक है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
लव - आपका पार्टनर हर उस चीज पर शक कर रहा है, जो आप करते हैं, हर वो कदम जो आप उठाते हैं।
हेल्थ - खट्टे भोजन से बचें, हरी सब्जियों का सेवन करें और वॉकिंग की आदत डालें।
🌞☀🌷🍒🍓🍉
वृश्चिक
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, जो आपके जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरे आपके विचारों या अधिकारों को चुनौती दे सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति या अधिकारी आपके विचारों का विरोध कर सकता है। पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित किया जा सकता है।
करियर - बॉस या उनके समकक्षों से आपका विवाद हो सकता है। सावधान रहें।
लव - किसी पुराने व्यक्ति के मिलने से आप खुश रहेंगे। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ - कुछ अनहेल्दी हैबिट्स से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।
🌞☀🌷🍒🍓
धनु -
कुछ लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए अपने सभी तरह से मैनेजमेंट और इफिशिएंसी के साथ काम करें। एक मजेदार भरे दिन की उम्मीद करें और आप इसे बहुत आनंददायक दिन मानेंगे। कुछ चीजें आपके लिए पूरी तरह फेवरेबल हो सकती हैं। इसका आपको लाभ मिलेगा।
करियर - दफ्तर में माहौल अच्छा रहेगा। आपको सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव - जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। अपने माता-पिता के साथ समय बिताएं और उनकी बातें सुनें।
हेल्थ - आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, यह समय है कि आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें।
🌞☀🌷🍒🍓🍉
मकर -
आपको काम में अपनी कल्पना का उपयोग करने की क्षमता से बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी। यात्रा के योग की ओर कार्ड्स संकेत कर रहे हैं। एक मिशन या कार्य आज दूसरों को कड़ी मेहनत की तरह लग सकता है लेकिन यह आपके लिए सुखद चुनौतीपूर्ण संभावना होगी।
करियर - अपनी मेहनत के बल पर आप कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, जो दूसरों के लिए कल्पना मात्र हो सकती है।
लव - सप्ताहांत की यात्रा की योजना बनाएं और अपने परिवार को सरप्राइज दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुखद रहेगी।
हेल्थ - शरीर में थकान और स्ट्रेस दोनों बहुत अधिक मात्रा में रहेगा। आपको पर्याप्त नींद की आवश्यकता है।
☀🌷🍒🍓🍉🌞
कुंभ -
आज का दिन कुछ तनाव और दबाव के साथ गुजरेगा। किसी भी स्थिति में आपको दो मोर्चों पर एक साथ काम करना पड़ सकता है। आपके लिए अपनी इमेज सुधारने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ मामलों में दिन आपके लिए फेवर का है। सिंगल या अविवाहितों के लिए दिन कुछ अच्छे संकेत लेकर आया है।
करियर - आपके लिए दो स्तरों पर तनाव हो सकता है। एक अपने काम में आगे बढ़ने का और दूसरा कुछ बिगड़ी हुई बातों को संभालने का।
लव - प्रेमी के साथ दिलचस्प बातचीत आज आपको एक नई दिशा में ले जा सकती है। जीवनसाथी के अच्छा समय गुजरेगा।
🙏🌷☀🍒🍅
मीन -
आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का दिन है। घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं होग। किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीक से पूरी कर सकें।
👁🍥🌞🌞🌷
करियर - अब आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए यदि संभव हो तो थोड़ा आराम करें।
लव - आपको किसी खास व्यक्ति के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।
🌞🙏🙏🙏🍓🌞
हेल्थ - आपको योग की जरूरत है। इसके लिए आपको समय निकालना चाहिए।
🙏🙏🙏🙏🌷🌷🌞
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिकशुभकामनाये
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
 🌞☀🌷🍒🍓🍉🙏
शुभ दिनांक : 2, 11,  20,  29 

शुभ अंक : 2, 11,  20,  29,  56,  65,  92
शुभ वर्ष : 2022,  2029,  2036

ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे
 🌞☀🌷🍒🍓
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

☀🌷🍒☀🍓🍉🙏🙏

Sunday, 1 December 2019

09:34

हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ पंडित विष्णु जोशी की कलम से




*🌞आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी*
🌞 ~ 7905156547
⛅ *दिनांक 01 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पंचमी शाम 07:13 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 09:41 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - वृद्धि दोपहर 01:32 तक  तत्पश्चात ध्रुव*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:16 से शाम 05:36 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:00*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
        *कर्ज से मुक्ति* 🌷
🙏🏻 *कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें| इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी| और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|*
*कारोबार में बरकत पाने के लिए*
🙏🏻 *जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी ।*
            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारीरिक कमजोरी* 🌷
💪🏻 *10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।*
💥 *विशेष - रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए नजर लगने पर विश्वास करना न करना एक अलग बात है
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
लेकिन बड़े बुजुर्गों ने कहा है बुरी नज़र बडा से बड़ा पहाड़ ढा सकती है
जब बुरी नज़र के आगे कोई दवा या तरीका काम न करे तो यह उपाय भी आज़मा के देख ले
"एक नया लाल कपड़ा ले कर रात को सोने से पहले सिर से लेकर पैरों तक पूरा शरीर पौछ ले फिर उसमें एक एक चम्मच 5तरह की दाल और 5कोई से भी फूल रख कर बांध लें और सिरहाने रख के सो जाएं
सुबह बाए पैर के अँगूठे से दाएं पैर के अंगूठे तक सिर से 7बार उतारा कर के चौराहे पे रख आएं
धयान रहे कि लौटते हुए किसी से बात न करे।
यह कैसी भी बुरी नज़र टोना टोका सब से मुक्ति मिलने का सबसे आसान उपाय है।
🌷🌷🌷🌷
मेष
प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ
🌷🌷🌷🌷🌷🌷
: सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
मिथुन 🌷🌷🌷🌷

: जो भी निर्णय लें, सोच समझकर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
कर्क
🌷🌷🌷🌷
 जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने का मन हो रहा है।
सिंह🌷🍒🌷🍒🙏
 राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. धन की जरूरत पड़ सकती है, पैसे को बचाना भी शुरू करें. कुछ लोगों के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजेगी. जीवनसाथी से एक बार फिर आपको प्यार होगा.
कन्या
🌷🌷🌷🌷🍒🍒🍒
राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज आप आर्थिक तंगी दूर करने में कामयाब होंगे. माता-पिता को खुश करने में थोड़ी कठनाई हो सकती है. जीवनसाथी की वजह से काम गड़बड़ भी हो सकते हैं.
तुला
🌷🙏🙏🙏
राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज नकारात्मक भावनाओं को वृत्तियों पर लगाम लगाएं. उधार का पैसा आज वापस मिल सकता है. जीवनसाथी की वजह से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.
वृश्चिक
🌷🌷🌷🌷🌷
 राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक जीवन की स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है. नई चीजों पर ध्यान लगाएं. प्यार में थोड़ी निराधा परेशान कर सकती है.
धनु
🌷🌷🌷🌷🌷
राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज जरूरी फैसले लेने का दिन है. विवाहित लोग अपने बच्चों पर धन खर्च करेंगे. जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी हो सकती है.
मकर
🌷🌷🍒🍒🌷🙏
 राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी की सेहत तनाव दे सकती है. धन संचय करने के विचार आज जरूर बनाएं. अच्छे भविष्य के लिए योजना बनाएं.
कुंभ
🌷🌷🌷🍒🍓🙏
राशि के लोगों का दिन सामान्य बीतेगा. आज विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध बने रहेंग. छोटे भाई के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.
मीन
🌷🍒🌷🌷🍒🙏
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. बच्चों का प्रदर्शन आपको खुशी देगा. परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.
🌷🍒🍒🌷🌷🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक
शुभकामनाये
🙏🙏🙏🙏
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28
 🌷🍒🍒🌷
शुभ अंक : 1, 10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82
  🌷🍒🍒
शुभ वर्ष : 2020,  2026,   2028,   2033,   2035
 🌷💘🍒🌷
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 🌷🍒🍒🌷
शुभ रंग : लाल,  केसरिया,   क्रीम
 🌷🌷🍒🍒
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
🌷🌷🌷🌷🙏🙏🙏💗🍓🍅🙏

Saturday, 30 November 2019

06:36

हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ विष्णु जोशी की कलम से



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी* ~
🌞7905156547
⛅ *दिनांक 30 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:05 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:17 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - गण्ड दोपहर 01:55 तक  तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:35 से सुबह 10:55 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:59*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷
🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*
🌷  *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*
*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*
🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*
🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*
👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*
🏡 *1. बर्तन*
*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*
🏡 *2. दर्पण*
*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*
🏡 *3. पलंग*
*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*
🏡 *4. घड़ी*
*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित  समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*
🏡 *5. तस्वीर*
*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*
🏡 *6. दरवाजा*
*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*
🏡 *7. फर्नीचर*
*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*
🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*

📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

गुरुवार, 12 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
सोमवार, 09 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
सोमवार, 23 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक

व्यापार को बुरी नज़र से बचाने के उपाय

अगर आपको लगता है कि आप लगन पूर्वक काम करते हैं फिर भी व्यापार में अनुकूल सफलता नहीं मिल रही है तो इसका कारण ग्रहों का विपरीत प्रभाव या वास्तुदोष भी हो सकता है। इन हालातों में व्यवसाय में उन्नति के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

अगर किसी की आपके व्यवसाय में बुरी नज़र लग गई है तो उसे दूर करने के लिए रोज़ाना कार्यस्थल पर गोमूत्र ;पिसी हुई फिटकरी और कपूर को आपस मे पानी मे मिला कर पोछा लगाए।
किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नही रहेगी और कारोबार में बरकत आएगी।


मेष (Aries) : आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दिखेंगे। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- लक्ष्य के प्रति भटकाव और भ्रम न लाएं
वृष (Taurus) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज अपने मन की चंचलता को बहकने न दें।
मिथुन (Gemini) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं।
कर्क (Cancer) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। नियमित रूप से अपना काम स्वयं करें। क्या न करें - दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।
सिंह (Leo) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।
कन्या (Virgo) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें।
तुला (Libra) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें - आमदनी की गति धीमी रहने के कारण परेशान न हों।
वृश्चिक (Scorpio) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी अनावश्यक कार्य में खुद को आज शामिल न करें।
धनु (Sagittarius) : आज आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्या न करें- जमीन खरीदने या बेचने का काम आज न करें।
मकर (Capricorn) : आज के दिन आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना हो सकता है। क्या न करें - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यावहारिकता का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक होगी। क्या न करें - बाहरी खानपान से आज परहेज करें।
मीन (Pisces) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- बातचीत से कतराएं नहीं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।