29 सितम्बर 2019 का rashifal





मेष- :समय बदलता रहता है  इसलिए हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहे  क्योंकि बुरे समय पर अच्छाई ही काम आती है आतिश की मजबूत रहेगी विरोधी परास्त रहेंगे अच्छे लोगों का साथ लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
वृष -:किसी दुष्ट व्यक्ति से हानि की आशंका है, सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें।
मिथुन -:शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। धनहानि हो सकती है। भावना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कर्क -:शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
सिंह -:स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अज्ञात भय रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।
कन्या -:शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।
तुला -:विवाद से बचें। शत्रु पस्त होंगे। थोड़े प्रयास से रुके कार्य बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
वृश्चिक -:थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
धनु -:किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी।
मकर -:स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी।
कुंभ -:प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। तनाव रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।
मीन -:आज के दिन  आपकी समस्याओं से गिरे रह सकते हैं इसीलिए पूरा फोकस अपने काम पर करें आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। धनार्जन होगा।