राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस शिक्षक कार्यशाला संपन्न



झांसी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी झांसी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी के आदेश अनुसार आज प्रात 11:00 बजे से 2:00 बजे तक सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज झांसी में 27 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला स्तरीय शिक्षक मार्गदर्शक कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
विज्ञान शिक्षक कार्यशाला में झांसी जिला से 80 विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के विज्ञान शिक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षण देना रहा।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस झांसी जिला समन्वयक मिथिलेश बाजपेई ने विज्ञान शिक्षकों को बताया कि 27 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय "स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार" निर्धारित है इसके अंतर्गत पांच उप विषय क्रमशः हैं परितंत्र एवं परितंत्र सेवाएं, कचरे से समृद्धि, समाज संस्कृति एवं आजीविका तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणाली। प्रतिभागी विद्यार्थियों को अपने विज्ञान शिक्षक के मार्गदर्शन में वेबसाइट www.ncsc-india.in पर रजिस्टर्ड होना आवश्यक होगा।10 से 17 वर्ष के विद्यार्थी दो के ग्रुप में अपनी परियोजनाएं एवं प्रोजेक्ट प्रेषित कर सकते हैं। आगामी 23 नवंबर को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस झांसी उत्तर प्रदेश की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होना सभी शिक्षकों की सहमति से तय किया गया।
कार्यशाला में सन इंटरनेशनल स्कूल झांसी के विज्ञान शिक्षक अमित केसवानी ने विद्यार्थियों की समस्याओं के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि आजकल के विद्यार्थी स्कूल और कोचिंग के बाद सारा समय सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं उन्हें विज्ञान की मुख्यधारा से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से जोड़ना अच्छा विचार है, सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की संध्या गुप्ता ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के रूप में अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली ग्लूकोज की बोतलों का बगीचे में ड्रिप वाटरिंग के उपयोग पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित की बात कही। शेयरवुड स्कूल झांसी की शिक्षिका शाजिया ने भी विद्यार्थियों के व्यस्तता का जिक्र करते हुए बताया  विज्ञान विद्यार्थी समय के अभाव के कारण इस तरह की विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाते।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिला झांसी समन्वयक एवं सामाजिक संस्था न्यू इंडिया फाउंडेशन एक पहल झांसी के अध्यक्ष मिथिलेश बाजपेई ने सभी शिक्षकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि कैसे विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावक आज के विद्यार्थियों की व्यस्तता के लिए जिम्मेदार हैं।
कार्यशाला का आयोजन सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज झांसी की प्रधानाचार्य संध्या चतुर्वेदी के संरक्षण में आलोक मालवीय, रूपवती कोहीया, अरुणा अग्रवाल शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजन पर सभी उपस्थित विज्ञान शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए आयोजक मिथिलेश बाजपेई ने स्वयं एवं NCSC  उत्तर प्रदेश समन्वयक डॉक्टर एस के सिंह की ओर से आभार व्यक्त किया।