अमन मयंक शर्मा ने किया आईएएस मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत को सम्मानित

अमन मयंक शर्मा ने किया आईएएस मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत को सम्मानित

बदायूँ गौरव क्लब,शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित प्रथम शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव में बदायूँ गिराव क्लब एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के सचिव तथा बदायूँ गौरव महोत्सव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बदायूँ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी आईऐएस निशा अनंत को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अमन मयंक शर्मा ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी आईएएस निशा अनंत बदायूँ जनपद में सकारात्मकता से कार्य कर रही हैं।उनका सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष योगदान रहता है।आईएएस निशा अनंत ने कहा कि अमन मयंक शर्मा ने जनपद बदायूँ में प्रथम बार शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव करवाकर इतिहास रच दिया हैं इस अवसर पर गौरव पाठक,कौशल राठौड,करुणेश राठौड़, रफत खान,गौतम शर्मा,निशांत पाठक, विभांशु दत्त,रितेश उपाध्याय,मुरली मनोहर शर्मा,सुभाष भारद्वाज ,शिवम शर्मा,अमित दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।