पाकिस्तान से चलकर पूरा भारत भ्रमण कर नगर कीर्तन पहुंचा करनाल




करनाल।पंजाब श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में चलाया नगर कीर्तन पाकिस्तान के ननकाना साहिब से चलकर पूरे भारत का भ्रमण करते हुए शनिवार देर रात करनाल पहुंचा। रविवार सुबह यह नगर कीर्तन डेरा कार सेवा से पंज प्यारों की अगुवाई में कैथल के लिए रवाना हुआ। शहर में जगह.जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। शहर में जो बोले सो निहाल के जयकारे गूंजे। नगर कीर्तन में पालकी साहिब को फूलमालाओं के साथ भव्य रूप से सजाया गया। इसमें श्रीगुरु ग्रंथ साहिब विराजमान थे।  रविवार को डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुखा सिंह के नेतृत्व में कीर्तन की रवानगी की गई। नगर कीर्तन कमेटी चौक से होता हुआ जब पर पहुंचा तो सभा की ओर से फूलों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। रामगढियÞा सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह व पूरी सभा की ओर से रूमाला साहिब भेंट किया गया। इसके बाद भाई लालोजी पहुंचने पर भी संतों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। महिलाओं ने वाहेगुरु का जाप किया। इस नगर कीर्तन के दौरान जगह.जगह प्रसाद के स्टाल लगाए। एसजीपीसी के उप प्रधान रघुजीत सिंह विर्क व सदस्य भूपेंद्र सिंह भी साथ चल रहे थे। यह नगर कीर्तन चिड़ाव मोडए जुंडलाए जलमाना से होता हुआ देर शाम असंध पहुंचा। वहां भी सिक्ख संगतों ने स्वागत किया। देर रात कैथल में रात विश्राम होगा। इस मौके पर मंजी साहिब गुरुद्वारे के प्रधान बलकार सिंह, गुरु पूर्व कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह, युवा अकाली दल के प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह, भाई लालोजी गुरुद्वारे के सदस्य हरपाल सिंह, संतोक सिंह, गुरुद्वारा प्रेम नगर के प्रधान बलविंद्र सिंह संधू, कुलवंत सिंह कलेर, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।