दिलीप पुर में कलश यात्रा के साथ विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ का शुभारंभ



दिलीपपुर / प्रतापगढ़*
दिलीपपुर क्षेत्र के सई नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर
 प्रकटेश्वर नाथ धाम पर अलख जन कल्याण एवं गौ सेवा न्यास के तत्वाधान में नौ दिवसीय विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ को लेकर प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा आज बुधवार को निकाली गई। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध प्रकटेश्वर धाम सई नदी  के घाट पर कलश में जल भरा गया।  यज्ञ मंडप से  मुख्य यजमान अशुल्क दास द्वारा आचार्य विवेक त्रिपाठी,एवम् अयोध्या से आए हुए विद्वान आचार्य जनो ने मंत्रोच्चार कर  कलश पूजन कराया। पूजन के बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने  मंत्रोच्चार संखनाद  और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा  श्री गणेश मंदिर श्री शनिदेव मंदिर होकर संकट मोचन धाम  होते हुए पुन: यज्ञ मंडप पहुंची और कलश स्थापना किया गया एवम् आरती संपन्न हुई। आयोजन समिति के सदस्य राघवेन्द्र शुक्ल  ने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन दोपहर में कथा व शाम को  स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेन्द्र द्विवेदी नंदलाल पांडेय दीपू शुक्ला बबलू दुबे पंकज दुबे अनिल पांडेय मोहित तिवारी मोनू मिश्रा ओम दुबे सचिन दुबे अखिलेश दुबे , शनि तिवारी  एवम् भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।