बदायूँ में शकील बदायूनी स्मृति महोत्सव में एक्स फैक्टर टू मॉडलिंग शो का हुआ आयोजन


बदायूँ गौरव क्लब,बदायूँ गौरव महोत्सव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के संयुक्त तत्वाधान में नगरपालिका हाल बदायूँ में  आयोजित दो दिवसीय शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव में रात्रि में एक्स फैक्टर 2 कंसेप्ट मॉडलिंग शो का आयोजन शो के निर्देशक ऋतुराज खुसारिया के द्वारा किया गया।शो में प्रदेश और देश के मॉडलों ने प्रतिभाग करके 9 मॉडलिंग शो प्रदर्शित किए।शो में बेस्ट मॉडल ऑफ द ईव फीमेल काशिफ खान,मिस्टर पर्सनालिटी नजमुद्दीन एवं मिस पर्सनालिटी मीनल को चयनित किया गया।बेस्ट इमर्जिंग मॉडल फीमेल पायल यादव और बेस्ट इमर्जिंग मॉडल मेल आशू खान ,मिस्टर एक्सप्रेशन वारिस खान और मिस एक्सप्रेशन प्रिया को घोषित किया गया।मिस्टर फोटोजेनिक विकास वर्मा एवं मिस फोटोजेनिक शिप्रा जौहरी, मिस फिगर फरहीन खान एवं मिस्टर फिजीक असद खान,मिस ऐंग फैक्टर शिवानी एवं मिस्टर एक्स फैक्टर नावेद,बेस्ट लुक फीमेल नजमी खान एवं बेस्ट लुक मेल आर्यन को घोषित किया गया।निर्णायक मंडल में मुम्बई से आमंत्रित मिसेज इंडिया रॉयल ब्रांड पूजा सक्सेना,फ़िल्म निर्माता निर्देशक संदीप यादव ,अभिनेता पीके हिंदुस्तानी शामिल रहे।विधायक शेखुपुर धर्मेन्द्र शाक्य यरफ पप्पू भइया एवं बदायूँ गौरव क्लब के सचिव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के मुख्य संयोजक  अमन मयंक शर्मा ने सभी विजेता मॉडल्स को सम्मान पत्र देकर एवं मॉडलिंग स्लिप पहनाकर सम्मानित किया।शो में चुने गए टॉप मॉडल शिवानी को बदायूँ गौरव क्लब की महिला सदस्यों गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा एवं चर्चा पाठक ने क्राउन पहनाकर बेस्ट मॉडल ऑफ द शो से सम्मानित किया।विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ऋतुराज खुसारिया को शकील बदायूँनी राज्य अवार्ड से सम्मानित किया।इस अवसर पर एक्टर रजा खान,के जमशेद,नवीन सक्सेना,रफत खान,गोविंद द्विवेदी,गगन पाठक,पवन शंखधार,रितेश उपाध्याय,रामगोपाल,सतेंद्र यादव,ध्रुवदेव गुप्ता,गौरव पाठक,निशा उपाध्याय,निशांत पाठक,मुरली मनोहर शर्मा,दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।शो का संचालन ऋतुराज खुसारिया ने किया।



बदायूँ व्यूरो से गोविंद राणा की रिपोर्ट