प्रथम शकील बदायूनी स्मृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन



बदायूँ गौरव क्लब ,शकील बदायूँनी स्मृति क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित प्रथम शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव का उदघाटन मुख्य अथिति सीडीओ निशा अनंत एवं नगरपालिका बदायूँ चेयरपर्सन दीपमाला गोयल व बदायूँ गौरव क्लब के सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने लाल फीता काटकर एवं माँ सरस्वती एवं शकील बदायूँनी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।मुख्य अथिति सीडीओ निशा अनंत ने कहा कि बदायूँ के इतिहास में शकील बदायूँनी जैसी शख्शियत आज तक पैदा नही हुई।शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद का नाम पूरे विश्व मे रोशन किया ।।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगरपालिका चैयरपर्सन दीपमाला गोयल   ने कहा कि शकील बदायूँनी जैसे युगपुरुष किसी जनपद में कई दशकों में एक बार जन्म लेते हैं।जनपद में प्रथम बार शकील बदायूँनी को लेकर इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ है वास्तव में आयोजन समिति बधाई की पात्र है।बदायूँ गौरव क्लब के सचिव,शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव ने कहा कि प्रत्येक साल शकील बदायूँनी की स्मृति में महोत्सव और अधिक  भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।शकील बदायूँनी ने बदायूँ जनपद को एक विशेष पहचान दिलाई है ।हम सबका फर्ज है कि शकील बदायूँनी की स्मृति में लगातार कार्यक्रम होते रहें। मुख्य अथिति सीडीओ निशा अनंत एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के सचिव एवं शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के मुख्य संयोजक  अमन मयंक शर्मा न जनपद बदायूँ एवं प्रदेश एवं देश से आई हुई विशिष्ट अथितियों को  शकील बदायूँनी नेशनल अवार्ड,शकील बदायूँनी राज्य अवार्ड,शकील बदायूँनी समाज शिरोमणि अवार्ड,शकील बदायूँनी अवार्ड से सम्मानित किया।इस अवसर पर गौरव पाठक,विभांशु दत्त,शिवम शर्मा,निशांत पाठक, करुणेश राठौड़, कौशल राठौड़, रफत खान,सुभाष भारद्वाज,अलंकार तोमर,अमित दीक्षित,डॉ संजय गुप्ता,गौतम शर्मा,मुनेंद्र शर्मा,अजय शर्मा,विवेक चंदेल,आईपी सिंह,दर्शना,बबलू पठान,गोविंद राणा,इन्तेजार हुसैन,शरीक अंसारी,दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।