ताजा खबर आम आदमी पार्टी नोएडा ने चलाया सदस्यता अभियान

ताजा खबर
 आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2019 को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सेक्टर 29 नोएडा  में सदस्यता अभियान चलाया गया।जहां पार्टी के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने शिरकत की। जहां पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया  । जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को बताया और 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरेगी।
      पार्टी प्रवक्ता व जिलासचिव संजीव निगम ने बताया  कि पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान अगले एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। आज कार्यक्रम में लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व नए लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

संजीव निगम