सरिता पांडे ने रंगोली एवं दिया प्रतियोगिता का किया आयोजन

 की जानकारी देते हुए सनराइज माउंटेन इंटरनेशनल स्कूल विन्ध्यनगर की प्रिंसिपल श्रीमती सरिता पाण्डेय ने बताया की आज दीपावली के शुभ अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक रंगोली एवं दिया का डेकोरेशन किया गया था, जिन्हें देखकर आये हुए मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से आये हुए सभी गणमान्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सिंगरौली नगर निगम की महापौर श्रीमति प्रेमवती खैरवार ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर वंदन किया तत्पश्चात उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह, भाजपा जिला मंत्री श्री नरेश शाह जी द्वारा नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा बनाये गए दिया, रंगोली डेकोरेशन प्रतियोगिता को बारिकियों से देखा गया, प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चे आस्था दुबे(कक्षा-2)-प्रथम स्थान, नमिता कुशवाहा(कक्षा-3)-द्वितीय स्थान, स्नेहा कुशवाहा क्रिष्टि सिंह और शिवम शाह(कक्षा-3)-तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फिर सबने नन्हे-मुन्हे बच्चों को लड्डू खिलाकर दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमति रीति दुबे, स्कूल कर्डिनेटर दिप्ति शर्मा और स्कूल की शिक्षिकाएं रीना दुबे, निर्मला तिवारी, बबिता गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, दिया मिट्ठल, नूतन पांडेय, उमा नामदेव, ममता सिंह उपस्थित रही।
अंतिम में डायरेक्टर दिपक कुमार साह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।