उझानी के अब्दुल्लागंज ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कालेज अब्दुल्लागंज में दीपोत्सव पर बच्चों और शिक्षकों ने सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। दीप सजाओं में भारती और प्रिया ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान के प्रकाश से ही व्यक्ति अपने जीवन को प्रकाशित कर सकता है।
प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट और महान बनने के लिए श्रेष्ठ संस्कारों को आत्मसात करें। जीवन को बहुमूल्य बनाएं।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपना दृष्टिकोण बदलें। विचारक्रांति से प्रत्येक व्यक्ति में सद्चिंतन और सद्भाव जगाएं।
शिक्षिका पूजा साहू के नेतृत्व में दीप सजाओं प्रतियोगिता हुई। सीनियर में भारती कुमारी और जूनियर में प्रिया शर्मा सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहीं। तनिष्का द्वितीय, प्रियंका तृतीय और आदित्य सिंह चैहान, शिवम कुमार सिंह, सलौनी, वंश, नेहा को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षिका सुमन सक्सेना, पूर्णिमा सक्सेना, विदुषी, सुरभि उपाध्याय, रेनू शर्मा, निधि शर्मा, नीलोफर निर्णायक रहीं।
इस मौके पर अजब सिंह यादव, कुशलकांत, सुरेश पाल सिंह, रवीश शर्मा, दुर्गेश राठौर, रश्मि यादव, नेम प्रकाश, संदीप कुमार, अश्मि उपाध्याय, शिवानी पाल, अमन कपूर, स्नेहा सिंह, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।