सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन संपन्न


*रिपोर्ट,सावित्री देवी*

चोपन/सोनभद्र(सावित्री देवी)। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष की हत्या हो जाने के बाद लगभग 13 माह से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है अभी तक उप चुनाव नही हुवा जिसके कारण नगर का विकास कार्य अवरुद्ध पड़ा है। नगर पंचायत का उप चुनाव कराने के लिए नगर के समाजसेवीओ एवं सभी पार्टी के नगर अध्यक्षो  ने एक बैठक कर सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा का  संगठन बनाया जिसके बैनर तले 20 नवम्बर को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सुबह 10बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ताकि नगर वासियों की पीड़ा को शासन प्रशासन संज्ञान में  लेते हुए अध्यक्ष पद  तत्काल उपचुनाव कराये। इस धरना प्रदर्शन में सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्यामाचरण गिरी ने कहा कि नगर पंचायत में बीते 13 माह से चेयरमैन के न होने से नगर का विकास कार्य बाधित हैं आम जनता अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहा इसलिए जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर चुनाव कराए नही तो यह संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि 13 माह से नगर पंचायत का उप चुनाव न कराना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है जिला प्रशासन के ढुल मूल रवैये से नगर का विकास अवरुद्ध पड़ा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि नगर पंचायत का उप चुनाव न होने से नगर की जनता अपने आप को मुखिया बिहीन समझ रही है इस लिए हम भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष होने के नाते जिला प्रशासन से यह माँग करते है कि तत्काल उप चुनाव कराये। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है की अभी तक नगर पंचायत का उप चुनाव क्यो नही हुआ जबकि प्रदेश के बहुत से निकाय के खाली पड़े सीटों पर अभी कुछ दिनों पूर्व ही सरकार द्वारा चुनाव कराया जा चुका है लेकिन चोपन में उपचुनाव नहीं कराया जाना एक आश्चर्य का विषय है और इसी क्रम में जुझारू नेता विजय शंकर यादव,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव,मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, पूर्व सभासद अभिषेक दुबे,पूर्व सभासद मीना देवी ,सपा नेता सत्यदेव पाण्डेय ने सभा को सम्बोधित किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन नहीं चाहता है कि यहां पर चुनाव होकर नगर की जनता को अपना प्रतिनिधि मिले। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण अभी तक नगर पंचायत का उपचुनाव नही हुआ जबकि हर जगह खाली पड़े सीटों का उपचुनाव सम्पन्न हो गया है।सर्वदलीय संघर्ष मोर्चा का ज्ञापन जिलाप्रशासन प्रतिनिधि के रूप में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को दिया गया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द अध्यक्ष पद का उप चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा। इस मौके पर पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी, एडवोकेट अमित सिंह,रामाश्रय भारती, स्वतंत्र साहनी, दिनेश गिरी, गयासुद्दीन, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा,मोम बहादुर, सभासद कुशल सिंह,सभासद शुशील साहनी,श्यामसुंदर मिश्रा, सेतराम केशरी,आत्मानंद मिश्रा ,चुनमुन भारती, अमर शर्मा, संतोष शर्मा, नन्हे सिंह,पूर्व सभासद मीना देवी,शुशीला श्रीवास्तव,अनूप दुबे,सुल्तान कुरैशी,मोनू कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन विजय अग्रहरी ने किया।