अंबाला के मोहना धाम आश्रम में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन पूनम चतुर्वेदी



अम्बाला।हरियाणा संत सुरक्षा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हरियाणा अंबाला के मोहना धाम आश्रम में 4 तारीख को विशाल संत सम्मेलन सम्पन्न हुआ।संत सम्मेलन की सफलता के लिए  आयोजक विकास दास जी महाराज और हरियाणा कार्यसमिति को  बधाई दी गई।

   संत सम्मेलन की सफलता के बाद  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुछ पदों की उन्नति की गयी। जिसमें हरियाणा अध्यक्ष  के जन्मदिन के उपलक्ष में  राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने  विकास दास जी को तोहफा प्रदान किया है।
 जिसमें सर्वप्रथम हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पीठाधीश्वर विकास दास जी महाराज  को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

 दूसरा 2021 में हरिद्वार में कुंभ में शिरकत करने के लिए संत सुरक्षा मिशन समिति के अध्यक्ष पद पर भी विकास दास जी महाराज को नियुक्त किया गया और 2021 में जगतगुरु की उपाधि जलाने का भी संत सुरक्षा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी   के द्वारा उन्हें जगतगुरु की उपाधि दिलाई जाएगी।
 चौथा कार्य पूरे देश के हर राज्य के मुख्यमंत्रियों से मिलकरके 11 सूत्री कार्यक्रम को सौंपने की जो समिति बनाई गई है उसके भी विकास दास जी महाराज अध्यक्ष नियुक्त किए गए है।
 इसी कड़ी में हरियाणा महासचिव ब्रह्मचारी जी को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जिसमें राजस्थान और पंजाब के प्रभारी के पद पर ब्रह्मचारी जी को नियुक्त किया गया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्णानंद जी महाराज  को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अतिरिक्त दी गई ।इसी कड़ी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखदेव आनंद जी महाराज को नेपाल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया और राजस्थान प्रवक्ता ओम जी महाराज 72 फुट पाली रोड हनुमान मंदिर जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है और  रेखा गुर्जर को राष्ट्रीय  संगठन मंत्री महिला  संत सहयोगी  पद से  उन्नति करके  राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला  संत सहयोगी के पद पर  नियुक्त किया गया है।
 सभी संतो को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बहुत-बहुत बधाई दी हैऔर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी का स्वागत  हैं तथा सभी संतो  से उम्मीद करते हैं कि वह अपने पद की गरिमा को निभाएंगे और संत सुरक्षा मिशन का जो बीड़ा उठाया गया है 11 सूत्रीय कार्यक्रम का उसको अपने अंजाम तक पहुंचाएंगे।

 इस अवसर पर   हरियाणा अध्यक्ष जी के जन्मदिन के उपलक्ष में  राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने  विकास दास जी को शुभकामनाएं सम्प्रेषित की। अंबाला के