बेदाग रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल का कार्यकाल


सिंगरौली। भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल का पिछले छ: माह का कार्यकाल बेदाग रहा। अपने छ: माह के कार्यकाल में श्री गोयल ने पार्टी को एकजुट करने तथा भाजपा को नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। श्री गोयल मृदुभाषी तथा स्वच्छ छवि के नेता है वह पार्टी में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं जिस कारण पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहे छोटे हो या वरिष्ठ सभी उनका सम्मान करते हैं। 
श्री गोयल ने जब सिंगरौली भाजपा के जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था उस समय से लेकर आज तक पार्टी तथा संगठन के लिए हर समय एक नयी ऊर्जा के साथ पार्टी को शीर्ष स्थान में पहुंचाने के लिए लगे रहते हैं। श्री गोयल ने जिलाध्यक्ष बनने के पूर्व में भी पार्टी के लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभायी थी जिस कारण भाजपा के सिंगरौली जिले में तीन विधायक तथा एक सांसद बन सके। श्री गोयल की मेहनत का ही नतीजा है कि सिंगरौली जिले में दूसरी पार्टियों की दाल तक नहीं गलती। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री गोयल के नेतृत्व में भाजपा संगठन द्वारा कई बड़े आन्दोलन हुये जो काफी सफल भी रहे। श्री गोयल के नेतृत्व में सिंगरौली भाजपा ने घंटानाद आन्दोलन किया था जो पूरी तरह सफल बताया जाता है श्री गोयल के नेतृत्व का ही परिणाम था कि उक्त आन्दोलन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा भाजपा के पदाधिकारी, विधायक सांसद एकजुट होकर आन्दोलन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी। श्री गोयल के नतृत्व में भाजपा ने किशान आक्रोश जनआंदोलन किया था जिसमें भी भाजपा के कार्यकर्ताताओं, पदाधिकारियों तथा नेताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था तथा वह पूरी तरह से सफल आन्दोलन कहा जा सकता है। 
बेदाग रहा पिछले छ: माह का कार्यकाल
पिछले छ: माह पूर्व जबसे भाजपा के जिलाध्यक्ष का कार्यभार वीरेन्द्र गोयल ने संभाला तब से लेकर आज तक उनके ऊपर कोई भी आरोप न तो किसी दूसरी पार्टी के नेताओं ने लगाया और ना ही भाजपा के ही किसी कार्यकर्ता ने उनके ऊपर उंगली उठायी। श्री गोयल का छ: माह कार्यकाल पूरी तरह से बेदाग रहा।