वायु प्रदूषण से लोग हो रहे हैं परेशान -भूपेंद्र जादौन


आज दिनाँक 15 नवंबर 2019 को आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन के नेतृत्व में जिला के यातायात पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से उनके कार्यालय सैक्टर 14 नोएडा  पर मुलाकात की ।
                    आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा शहर में  वाहनों के बढ़ते वायु प्रदूषण से उत्पन्न हुई। समस्याओं के बारे में बताया के वायु प्रदुषण(AQI)PM10 एवं PM 2.5 कई बार 500 के पार पहुँच चूका है। जोकि बहुत ही घातक है। इसकी वजह से शहर की हवा जहरीली हो चुकी है। PM10 एवं PM 2.5 का बार बार बढ़ना मानव शरीर के लिये हानिकारक है। शहर के लोग स्वच्छ हवा के आभाव में जहरीली हवा लेने को मजबूर है
                     जिलाध्यक्ष जादौन ने आगे बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि नोएडा के लोंगों के स्वास्थ्य के प्रति गंम्भीर नही है। शासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण के विषय पर कोई भी काम नही किया गया है। शहर में बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर नही निकल पा रहे। घर में अंदर रहने को विवश हो रहे है। स्कूली छात्रों की पढ़ाई छूट रही है। उनके विद्यालय आये दिन बन्द रहते है। काम काजी लोग मजबूरी में घर के बाहर निकल रहे है। जिससे उनमें नई नई  बीमारियाँ के लक्षण पाए जा रहे हैं अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है नोएडा में घर के बाहर निकलते ही लोगों की आँखों में जलन और गले में खरास होने लगती है। 
              जिलासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि आम आदमी पार्टी शहर वासियों के अच्छे स्वास्थ ध्यान रखते हुये और वायु प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिये माँग करती कि जिस प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वाहनों के लिये ऑड-इविन योजना लागू करके काफी हद तक वायु प्रदूषण को नियंत्रण किया है। वैसे ही नोएडा ,ग्रेटर नोएडा में ऑड-इविन लागू किया जाये जिससे लोग खुली एवं स्वस्छ हवा में सांस ले सके।
     पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष, केपी सिंह,यूथविंग के जिला अध्यक्ष राहुल सेठ, सोशल मीडिया प्रभारी उर्वशी आप ट्रेड विंग से गुड्डू यादव, एडवोकेट प्रशान्त रावत एवं मुकुल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

      संजीव निगम