संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन करने से विवाहिता गंभीर


महुली सोनभद्र
विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड गांव की निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश किया। मुनि देवी 38 वर्ष पत्नी उदित कुमार ने शुक्रवार की  रात करीब 11:00 बजे घर रखा घान में डालने की कीटनाशक दवा खा लिया। कुछ देर बाद जब उसे उल्टी होने के साथ-साथ उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला के मुंह से कीटनाशक दवा की महक का एहसास होते ही आनन-फानन में परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा उसे उल्टी करा तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर लिया।महिला की स्थिति में सुधार बताया जाता है।