आम आदमी पार्टी गौतम बुध नगर की बैठक संपन्न


आज दिनाँक 3 नवंबर 2019 को आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन की अध्यक्षता में पहली जिला स्तरीय मासिक बैठक C-1 सेक्टर 52 नोएडा में संपन्न हुई।जिसमे पिछले 15 सितंबर से जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई व आगे  नवंबर माह में संपन्न हो रहे इस अभियान में और गति देने की बात कही गई व कुछ नए सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
            जिला सचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि नए शामिल किये गए सदस्य क्रमशः भारत भूषण,प्रशांत रावत,प्रदीप सुनईया,राजेश बेनीवाल, गुड्डू यादव,वीरेन चौधरी, केशव उपाध्याय, अनिल कुशवाहा, अब्दुल माज़िद, ज़बर सिह कैंतुरा व संजय कुमार रहे।
        सदस्यता अभियान को और गति देने के लिये जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सभी सदस्यों की सहमति से तय किया कि नवंबर माह में नोएडा में कम से कम 10 जगह,दादरी में 8 जगह एवम जेवर में 5 जगह जन-संवाद व सदस्य्ता कार्यक्रम रखे जाएंगे। नोएडा में ये कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन,दादरी व ग्रेटर नोएडा में जिलाकोषाध्यक्ष उमेश गौतम एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल चेंची तथा जेवर में जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी व हाजी लाल मोहम्मद  देखेंगे
     आज की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष के पी सिंह,यूथ जिलाध्यक्ष राहुल सेठ,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अलीका,पूर्वांचल जिलाध्यक्ष श्रीराम भगत, जयकिशन, राजकुमार प्रसाद,डी सी बेलवाल व मारूफ अली भी उपस्थित रहे