कल देशभर में धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती



*आशुतोष पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली*
सिंगरौली/* आज अजाक्स संघ सिंगरौली ने वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की जयंती विरसा मुंडा पार्क में जाकर बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई।
साथ में नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्री शिवेंद्र सिंह अपने अधिकारी कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे।
अजाक्स संम्भागीय महासचिव डीपी चौधरी जी ने अपने संबोधन में वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी के जीवनी व्यतीत करते हुए समाज को आगे आने के लिए  कहे और आदिवासी दिवस की तरह वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी के जयंती पर वर्तमान सरकारों को एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के लिए आग्रह किए।
बामसेफ जिलाध्यक्ष डॉ निरपत प्रजापति जी ने अपने संबोधन में वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की जीवन परिचय विस्तार पूर्वक रखकर अवगत कराएं।
अजाक्स जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ओयाम जी ने वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी के जल जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों से लड़ाई करते करते अपनी प्राणों की आहुति देते हुए बलिदान देने पर संक्षिप्त विचार रखें।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित अजाक्स उपाध्यक्ष आर- आर चौधरी,कोषाध्यक्ष भेषमणि पनिका,आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष विजय शकर निरत, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंगारमती सिंह,महासचिव सुनीता सांवले, अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष बैढ़न राजेश सांवले, राजेंद्र प्रसाद नाजी, लाखन सिंह कुशराम नाजी,रतिभान प्रसाद नाजी,रामकुमार सिंह,सुशीला सिंह, सरोज पनिका,संजय कुमार, एवं सैकड़ों की संख्या में अजाक्स एवं नाजी  के सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहें।