18 दिसंबर 2019 दैनिक राशिफल ज्योति बेद पण्डित विश्णु जोशी के साथ



🌞~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी के साथभविष्य फ़ल जानने के लिए नीचे लिखे नम्बर पर बातचीत कर सकते हैं*
~ 🌞7905156547
             *।। श्री हरि :।।*
⛅ *दिनांक - 18 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - पौष*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - रात्रि 11:31 तक सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - रात्रि 12:01 तक पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - रात्रि 10:15 तक प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:23 से 01:43*
⛅ *सूर्योदय - 07:10*
⛅ *सूर्यास्त - 17:59*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?*
🙏🏻 *तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बीमार हैं संत , अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..*
🌷 *नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।*
*लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥*
👉🏻 *इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।*
🙏🏻 *' नाम पाहरू दिवस निसि ' ..... सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है, क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं, सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।*
🙏🏻 *तो ' जाहिं प्रान केहिं बाट '..... सोचिये की आप के घर के चरों तरफ कड़ा पहरा है, छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।*
🌷  *रक्षा कवच बनाने के लिए* 🌷
👉🏻 *दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करें की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें भगवान का नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।*

🌷 *कार्य सिद्धि के लिए* 🌷
 *“ॐ गं गणपतये नमः”*
🙏🏻 *हर कार्य शुरु करने से पहले इस मंत्र का 108 बार जप करें, कार्य सिद्ध होगा ।*

🌷 *तुलसी मंत्र* 🌷
🌿 *तुलसी माता पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को बोलें*
*महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*
*आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*
👉🏻 *इस मंत्र का अर्थ है*
🌿 *हे भक्ति का प्रसाद देने वाली माँ! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है।आइये जानते हैंआपका भविष्य*
🙏🏻 🙏

गाय को हरी चारा खिलाएं

प्रत्येक बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं। घास न हो तो कोई हरी सब्जी भी हो सकती है। ऐसा करने से आपके घर के समस्त क्लेश दूर हो जाते हैं और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि बनी रहती है।

गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें

बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ये परेशानियां आपकी नौकरी या घर किसी से भी संबंधित हो सकती हैं।
🌞
मेष: 🌷आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में भारी लाभ होने की उम्मीद है। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। काम अपनी गति से चल रहा है और समय से समाप्त हो जाएगा। जीवनसाथी आपसे खुश होगा।
🙏
वृष: 🌞आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। कुछ सरकारी कार्य अटक सकते हैं। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं।
🌞
मिथुन: 🙏आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी नए काम को करने से पहले विचार कर लें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। करियर लाइन बदलने के लिए उचित समय है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यदि नया व्यापार आरम्भ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं।
🌞
कर्क: 🌷रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगर कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्दी ही हल हो जाएगी। काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।  प्रियजनों के साथ संयम भरा व्यवहार रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🌞
सिंह:🌷 आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।
🙏
कन्या: 🌞बच्चे खुशी लाएंगे। अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैI यात्रा बहुत सार्थक रहेगी।
🌞
तुला: 🌷आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।
🌞
वृश्चिक: 🙏आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।  लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज नौकरी मिलने के आसार हैं। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।
🌷
धनु: 🌞आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। आज किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। यदि करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
मकर: भावनाओं में ना बहें और किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। समय अनुकूल नहीं चल रहा हैं। नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें।
🌞
कुंभ: 🌷आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खुशियों में कमी आएगी। सेहत आज शानदार रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबार में आकर्षक डील मिल सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा I
🌷
मीन:👁 आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।  जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है।

जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाये

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है
शुभ दिनांक : 9,  18,  27 

शुभ अंक : 1,  2,  5,  9,  27,  72   

शुभ वर्ष :  2020  2022,  2025,  2036,  2045

ईष्टदेव : हनुमान जी,  मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी
🌞हिंदू पंचान्ग 🌞

। 🌞🌷☀🍒🍓🍓
🙏🙏