19 दिसंबर 2019 दैनिक राशिफल हिंदू पंचांग के साथ



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी के साथ ज्योतिष परामर्शले सकते हैं*
🌞~ 7905156547
⛅ *दिनांक 19 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 09:23 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 10:35 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 05:18 तक  तत्पश्चात सौभाग्य*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:43 से शाम 03:03 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:11*
⛅ *सूर्यास्त - 17:59*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि के दिन  तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌷 *गंगाजी का मूल मंत्र* 🌷
🙏🏻 *वेद व्यासजी कहते थे कि गंगाजी का एक गोपनीय मंत्र है |और वो गंगाजी का मूल मंत्र एक बार भी जप करो तो तुम निष्पाप होने लगोगे |*
🌷 *गंगाजी का मंत्र* 🌷
 *ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम: ||*
➡ *जीभ तालू में लगाओ और मन में खाली एक बार बोलो | एक बार जपने से आप का मन पवित्र हो जायेगा | गंगा मैया !! आप विश्वरुपिनी हो, नर नारायण स्वरूपी हो, गंगामाई तुमको नमस्कार !!*
🌷 *इलायची* 🌷
➡ *इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है | यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी |*
➡ *छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है | इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है |*
💊 *औषधीय प्रयोग*
👉🏻 *- अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है |*
👉🏻 *- धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मिचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें |*
👉🏻 *- १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डाल के ५ मिनट तक उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें | २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर से लेने से जी – मिचलाना, उबकाई आना, उलटी आदि में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें | चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है | कफ पिघलकर निकल जाता है |*
👉🏻 *- रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिस लें | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है |*
👉🏻 *- आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से दाह, पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है |*
👉🏻 *- आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है |*
👉🏻 *- छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें | इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है |*
👉🏻 *- १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है |*
💥 *सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी उकारें आती है | इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है |आइये जानते हैं आज सभी राशियों के बारे में*
आर्थिक तंगी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए
यह बेहद अचूक उपाय है।
 इसे किसी भी गुरुवार से शुरू किया जा सकता है। यदि इस उपाय को गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए, तो फल जल्द मिलने लगता है। उपाय इस प्रकार है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान करें। गाय का कच्चा दूध ले आएं। यदि घर में हो रहा है, तो बहुत ही अच्छा। ध्यान रखें कि दूध में पानी जरा भी न मिला हो। एक छोटे-से बर्तन(यदि चांदी की बर्तन हो, तो सोने पे सुहागा) में दूध लें। यदि पीले वस्त्र पहन सकें, तो ज्यादा अच्छा। तुलसी की जड़ में धीरे-धीरे दूध चढ़ाएं। साथ यह मंत्र बोलें
🌷
 ॐ श्री तुलसै विदमहे विष्णुप्रियाये धीमहि तन्नो प्रचोदयात। 🙏
हर गुरुवार ऐसा करें। तुलसी में लक्ष्मीजी वास करती हैं। गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से प्रसन्न होती हैं। विष्णु भगवान को तुलसी बेहद प्रिय हैं।
🙏
दिसंबर पंचक
 🌷
30 दिसंबर 09:35से 4 जनवरी 10:05 मिनट तक।
🌞
मेष 🌷
 भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायगा।
🙏
वृषभ 🌷
 परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
🌞
मिथुन 🌷
 काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
🙏
कर्क 🌷
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
🌞
सिंह 🌷
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

 🙏
कन्या 🌷
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला 🌷
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

वृश्चिक 🌷
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्यकी चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जायें।

धनु 🌷
 मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

मकर 🌷
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है।

कुंभ 🌷
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मीन🌷
 जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 19  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28

शुभ अंक : 1,  10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82
शुभ वर्ष : 2020 2022,  2024,  2033,  2042

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
🌞☀🌷🍒🍓🍓🙏