नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष वैष्णव का मलारना चौड़ भाजपा इकाई द्वारा भव्य स्वागत



मलारना चौड़।( रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा ) भारतीय जनता पार्टी मलारना डूंगर के नवनियुक्त
मंडल अध्यक्ष  रघुनाथ वैष्णव का मलारना चौड़  कस्बा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं  द्वारा स्वागत - सत्कार किया गया। मलारना चौड़ भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को मुख्य बस स्टैंड स्थित पटेल ट्रेडर्स पर वैष्णव का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि,व भाजपा की रीति नीति अनुसार ही कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाई पर ले कर जाएंगे। सबका साथ, सबका विकास जो मोदी सरकार का नारा है, यही उनका मुख्य ध्येय है। स्वागत करने वाले भाजपा इकाई मलारना चौड़ के कार्यकर्ताओं में घनश्याम पटेल, जगदीश सिंह भाटी, उमाशंकर तिवाड़ी, रामराज खाती ( वार्ड पंच), कैलाश मीणा, जगदीश पामेला तथा ग्राम पंचायत सरपंच नाथूलाल कोली सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी शामिल थे।