हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के संग जाने कैसा रहेगा आपके लिए यह साल


🌞 ~*आज का हिन्दू पंचांग~ 🌞पंडित विष्णु जोशी 7905156547
⛅ *दिनांक 05 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - नवमी 6 दिसम्बर प्रातः 04:15 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 08:08 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - वज्र दोपहर 03:46 तक  तत्पश्चात सिद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:37 से दोपहर 02:57 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:02*
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌷 *दीर्घायु और आरोग्य वृद्धि के लिए* 🌷
🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया कि जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि के दिन (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन करे, और हो सके तो घी की आहुति दे |*
🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*
💥 *विशेष - [ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले | ]*
🌷 *ॐ यमाय नम:*
🌷 *ॐ धर्मराजाय नम:*
🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*
🌷 *ॐ अन्तकाय नम:*
🌷 *ॐ कालाय नम:*
🙏🏻 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*
🙏🏻 *अकाल मृत्यु घर में न हो, जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु न हो उसके लिए घर में अमावस्या के दिन गीता का सातवां अध्याय पढना चाहिये | पाठ पूरा हो जाय तो सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिये कि हमारे घर में सबकी लंबी आयु हो और जो पहले गुजर गये है हे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आज के गीता पाठ का पुण्य ये उनको पहुँचे | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय करके वो जल चढ़ा दे |*
🙏🏻 *और हो सके तो ....भगवान ने पैसा दिया हो थोडा बहुत तो उस अमावस्या को गरीब बच्चों – बच्चीयों को चार–पाँच बच्चों को खाना देकर आये सब्जी-रोटी थोडा कुछ मीठा हलवा बना ले थोडा-सा गरीब बच्चों को दे आये | सेवा भी हो जायेगी और जो गुजर गये है वो हम पर राजी हो जायेंगे |*
💥 *विशेष - 06 दिसम्बर 2019 शुक्रवार को मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।
🌷 *गीता जयंती* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 08 दिसम्बर, रविवार को है। एक-दूसरे के प्राणों के प्यासे कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध शुरू होने से पहले योगीराज भगवान श्रीकृष्ण ने 18 अक्षौहिणी सेना के बीच मोह में फंसे और कर्म से विमुख अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।*
🙏🏻 *श्रीकृष्ण ने अर्जुन को छंद रूप में यानी गाकर उपदेश दिया, इसलिए इसे गीता कहते हैं। चूंकि उपदेश देने वाले स्वयं भगवान थे, अत: इस ग्रंथ का नाम भगवद्गीता पड़ा। भगवद्गीता में कई विद्याओं का वर्णन है, जिनमें चार प्रमुख हैं- अभय विद्या, साम्य विद्या, ईश्वर विद्या और ब्रह्म विद्या। माना गया है कि अभय विद्या मृत्यु के भय को दूर करती है।*
🙏🏻 *साम्य विद्या राग-द्वेष से छुटकारा दिलाकर जीव में समत्व भाव पैदा करती है। ईश्वर विद्या के प्रभाव से साधक अहंकार और गर्व के विकार से बचता है। ब्रह्म विद्या से अंतरात्मा में ब्रह्मा भाव को जगाता है। गीता माहात्म्य पर श्रीकृष्ण ने पद्म पुराण में कहा है कि भवबंधन (जन्म-मरण) से मुक्ति के लिए गीता अकेले ही पर्याप्त ग्रंथ है। गीता का उद्देश्य ईश्वर का ज्ञान होना माना गया है।*
🌷 *स्वयं भगवान ने दिया है गीता का उपदेश*
*विश्व के किसी भी धर्म या संप्रदाय में किसी भी ग्रंथ की जयंती नहीं मनाई जाती। हिंदू धर्म में भी सिर्फ गीता जयंती मनाने की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है, क्योंकि अन्य ग्रंथ किसी मनुष्य द्वारा लिखे या संकलित किए गए हैं, जबकि गीता का जन्म स्वयं श्रीभगवान के श्रीमुख से हुआ है-*
🌷 *या स्वयं पद्मनाभस्य मुखपद्माद्विनि:सृता।।*
🙏🏻 *श्रीगीताजी की उत्पत्ति धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में मार्गशीर्ष मास में शुक्लपक्ष की एकादशी को हुई थी। यह तिथि मोक्षदा एकादशी के नाम से विख्यात है। गीता एक सार्वभौम ग्रंथ है। यह किसी काल, धर्म, संप्रदाय या जाति विशेष के लिए नहीं अपितु संपूर्ण मानव जाति के लिए है। इसे स्वयं श्रीभगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर कहा है इसलिए इस ग्रंथ में कहीं भी श्रीकृष्ण उवाच शब्द नहीं आया है बल्कि श्रीभगवानुवाच का प्रयोग किया गया है।*
🙏🏻 *इसके छोटे-छोटे 18 अध्यायों में इतना सत्य, ज्ञान व गंभीर उपदेश है, जो मनुष्य मात्र को नीची से नीची दशा से उठाकर देवताओं के स्थान पर बैठाने की शक्ति रखते हैं।*
🌷 *निष्काम कर्म करने की शिक्षा देती है गीता*
*महाभारत के अनुसार, जब कौरवों व पांडवों में युद्ध प्रारंभ होने वाला था। तब अर्जुन ने कौरवों के साथ भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य आदि श्रेष्ठ महानुभावों को देखकर तथा उनके प्रति स्नेह होने पर युद्ध करने से इंकार कर दिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, जिसे सुन अर्जुन ने न सिर्फ महाभारत युद्ध में भाग लिया अपितु उसे निर्णायक स्थिति तक पहुंचाया। गीता को आज भी हिंदू धर्म में बड़ा ही पवित्र ग्रंथ माना जाता है। गीता के माध्यम से ही श्रीकृष्ण ने संसार को धर्मानुसार कर्म करने की प्रेरणा दी। वास्तव में यह उपदेश भगवान श्रीकृष्ण कलियुग के मापदंड को ध्यान में रखते हुए ही दिया है। कुछ लोग गीता को वैराग्य का ग्रंथ समझते हैं जबकि गीता के उपदेश में जिस वैराग्य का वर्णन किया गया है वह एक कर्मयोगी का है। कर्म भी ऐसा हो जिसमें फल की इच्छा न हो अर्थात निष्काम कर्म।*
🙏🏻 *गीता में यह कहा गया है कि अपने धर्म का पालन करना ही निष्काम योग है। इसका सीधा अर्थ है कि आप जो भी कार्य करें, पूरी तरह मन लगाकर तन्मयता से करें। फल की इच्छा न करें। अगर फल की अभिलाषा से कोई कार्य करेंगे तो वह सकाम कर्म कहलाएगा। गीता का उपदेश कर्मविहीन वैराग्य या निराशा से युक्त भक्ति में डूबना नहीं सिखाता, वह तो सदैव निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है।*

पंचक
पंचक तिथि प्रारंभ - 3 दिसम्बर, 12:58 AM  पंचक तिथि समाप्त - 8 दिसम्बर, 01:29 AM पर
एकादशी
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
प्रदोष
09 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
अमावस्या
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।
🌞☀🌷
 मेष राशिफल
- जॉब करने वाले लोग अपनी सफलता से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। व्यवसाय में संघर्ष की संभावना रहेगी युवा शिक्षा में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। प्रेम में कलह का सामना करना पड़ सकता है। संवाद बनाये रखें। उदर विकार से कष्ट संभव है। विहंगों को दाना पानी दें।
. वृष राशिफल-🌞☀🌷
 आईटी तथा फाइनेंस में जॉब करने वाले प्रोग्रेस करेंगे।आज फैमिली संग घूमने का दिन है। मेडिकल और बी टेक के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव नहीं रखते। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शुगर से कष्ट संभव है। किसी संत का सानिध्य आपको आनन्दित कर देगा। हरा रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।
. मिथुन राशिफल🌞☀🌷🍒
 - जॉब में उन्नति का दिन है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। उदर विकार की संभावनाएं रहेंगी। कौए को रोटी खिलाएं।
🌞☀🌷🍒
 कर्क राशिफल
 - आपका रुका कार्य पूर्ण होगा। आईटी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से बास को खुश रखेंगे। मेडिकल और लॉ से संबद्ध छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी। पीला रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।                                     
 सिंह राशिफल -🌞☀🌷
 छात्रों का दिन सुअवसर प्राप्ति का है। जॉब में उन्नति रहेगी। प्रेमिका के साथ कहीं सैर सपाटे का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक दिन आपके कई दिनों के तनाव को समाप्त कर देगा। आज का शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गाय को केला खिलाएं।
. कन्या राशिफल 🌞☀🌷🍒
-  नवीन अवसरों की प्राप्ति से छात्रों का मन प्रसन्न रहेगा। एम बी ए और फ़िल्म मेकिंग के छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। पत्नी द्वारा  दिया कोई उपहार आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा। आपकी लव लाइफ सफल रहेगी। आज आप धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। बी पी से परेशांनी होगी। हरा रंग शुभ है। विहंगों को दाना  खिलाएं।
 तुला राशिफल
- रुके मामले हल होंगे। मित्रों के सहयोग से कई दिनों से लंबित कार्य सफल हो सकता है। बैंकिंग और आई टी में  कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार और बीपी से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी का ध्यान करते रहें।

. वृश्चिक राशिफल 🌞☀🌷
- फिल्म और मीडिया के लोग अपने करियर में नया मोड़ प्राप्त करेंगे। अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। लव लाइफ रोमांटिक  रहेग। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।  श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।
धनु राशिफल 🌞☀🌷
- छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। घर के कार्यों  में व्यस्तता रहेगी। आज अपने कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आई टी और मैनजमेंट फील्ड के जातकों के लिए  कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी।पीला  रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी  रहनी चाहिए। चने की दाल का दान करें।

. मकर राशिफल 🌞☀🌷
- सफलता मिलेगी। ऑफिस में कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे। बैंकिंग और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिल की आवाज सुनेंगे। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रह सकती है। गाय को केला खिलाएं।
कुंभ राशिफल🌞☀🌷
 - धन का व्यय हो सकता है। जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। विधि और वित्त से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे।आफिस में बहस  हो सकती है।नीला शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा  नहीं रहना चाहिए। पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशिफल -🌞☀🌷
 जॉब में सफलता की प्राप्ति की संभावना रहेगी। बीटेक और मैनेजमेंट के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आई टी और फ़िल्म  से  सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। लव लाइफ में शानदार समय है। नेत्र विकार  से परेशानी हो सकती है।गाय  को  केला खिलाएं।धन का आगमन हो  सकता है।।स्वास्थ्य  को लेकर परेशान रहेंगे। गरीबों में गेहूं का दान अच्छा रहेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
🌞☀🌷
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1,  5,  7,  14,  23

शुभ अंक : 1,  2,  3,   5,   9,  32,  41,  50

शुभ वर्ष : 2020,  2022,  2024,  2030,  2039,  2042 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी,  गणेशजी,   मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा,  गुलाबी,  जामुनी,  क्रीम 🌞☀🌷

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
🌞☀🌷🍒🙏