सिंगरौली में भारी लाव लश्कर के साथ निकला भाजपा जिला अध्यक्ष का जुलूस



*सिंगरौली* (बैढ़न) नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के दिल्ली से पुनर्वापसी पश्चात निकले जुलूस में सैकड़ों वाहनों एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला मोरवा से बैढ़न तक पहुंचा जुलूस में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए एवं शुभकामनाएं दी
            बुधवार कि सुबह मोरवा हनुमान शिव मंदिर से चला काफिला जयंत नवानगर माजन मोड़ होते हुए बैढ़न शहर से विंध्यनगर होते हुए पार्टी कार्यालय में समापन हुआ
                इस मौके पर तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने सभी नए पुराने कार्यकर्ता पदाधिकारियों के भावनाओं का ख्याल रखने, पार्टी के लिए तन मन धन से सेवा करते हुए संगठन को और मजबूत करने आश्वस्त किया
        इस जलूस में विधायक राम लल्लू वैश्य विधायक सुभाष वर्मा विनोद चौबे सुंदरलाल शाह विक्रम सिंह राजेंद्र सिंह पाल भारतेंन्दू पांडे भूपेंद्र गर्ग देवेश पांडे सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे
*नजर नहीं आए पुराने समर्पित भाजपाई* नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के इस जुलूस में पुराने एवं समर्पित भाजपाइयों के शामिल न होने से तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी जानकारी के मुताबिक गिरीष द्विवेदी शिवेंद्र बहादुर सिंह कांतदेव सिंह रामनिवास राम सुमिरन गुप्ता संजीव अग्रवाल संतोष वर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों के शामिल ना होने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह कि अटकलें लगाई जा रही हैं