सवाई माधोपुर में भाजपा के समर्थन में पैदल मार्च



सवाई माधोपुर।( रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा) सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी सहित  कई विभिन्न संगठनों ने नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में  सोमवार को विशाल रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त विभिन्न हिंदुत्ववादी विचारधारा वाले संगठनों, व्यापारिक तथा सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन हेतु आस्था सर्किल पर भारी संख्या में एकत्रित हुए, इसके बाद तिरंगा एवं सी ए ए एवं एनआरसी के समर्थन से संबंधित नारे लिखी हुई तख्तियां तथा पंपलेट हाथों में लेकर भारी तादाद में बजरिया के मुख्य मार्गो  से रैली के रूप शामिल हो नारे लगाते हुए अंत में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में कार्यकर्ताओं  द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अपनी मांगों का ज्ञापन जोकि प्रधानमंत्री के नाम लिखा हुआ था उसे जिला प्रशासन को सौंपा। जिला कलेक्टर एसपी सिंह  को सौंपे गए  ज्ञापन में बताया गया कि कुछ राजनीतिक दल सीएए एवं एनआरसी को लेकर आमजन में बेवजह भ्रम की स्थिति पैदा कर देश में अमन चैन की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे
 हैं, जो पार्टी राज्य में नहीं होने देगी। वक्ताओं ने कहा कि जबकि ऐसी कुछ भी बात इन बिलों में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस व विरोध प्रदर्शन करने वाले अन्य लोगों के इस कृत्य को निंदनीय करार दिया। प्रदर्शनकारियों  ने नागरिकता संशोधन बिल  को लोकसभा से लेकर राज्यसभा में पास करने पर सभी सांसदों एवं प्रधानमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रही पूर्व प्रधान आशा मीणा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा, छात्र संघ अध्यक्ष एम.पी गुर्जर, पूर्व शिवसेना पदाधिकारी जितेंद्र सिंधी, सवाई माधोपुर मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, दुर्गादत्त सैनी सहित सैकड़ों भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।