आज का हिंदू पंचांग पण्डित विश्णु जोशी के साथ



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी* ~
 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 28 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 11:10 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा शाम 06:44 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - व्याघात रात्रि 08:28 तक  तत्पश्चात हर्षण*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:50 से सुबह 11:09 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:15*
⛅ *सूर्यास्त - 18:04*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
📅 *वास्तु में पुराने कैलेंडर लगाए रखना अच्छा नहीं माना गया है। ये प्रगति के अवसरों को कम करता है। इसलिए, पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए और नए साल में नया कैलेंडर लगाना चाहिए। जिससे नए साल में पुराने साल से भी ज्यादा शुभ अवसरों की प्राप्ति होती रहे।*
*अगर सालभर अच्छे योग और फायदे चाहते हैं तो घर में कैलेंडर को वास्तु के अनुसार ही लगाएं।*
👉🏻 *वास्तु अनुरुप कहां लगाएं कैलेंडर*
📅  *कैलेंडर उत्तर,पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। हिंसक जानवरों, दुःखी चेहरों की तस्वीरोंवाला ना हो। इस प्रकार की तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार करती है।*
📅 *पूर्व में कैलेंडर लगाना बढ़ा सकता हैं प्रगति के अवसर- पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं , जो लीडरशिप के देवता हैं। इस दिशा में कैलेंडर रखना जीवन में प्रगति लाता है। लाल या गुलाबी रंग के कागज पर उगते सूरज, भगवान आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर हो।*
📅 *उत्तर दिशा में कैलेंडर बढ़ाता है सुख-समृद्धि- उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में हरियाली,फव्वारा, नदी,समुद्र, झरने, विवाह आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर इस दिशा में लगाना चाहिए। कैलेंडर पर ग्रीन व सफेद रंग का उपयोग अधिक किया हो।*
📅 *पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से बन सकते हैं रुके हुए कई कार्य- पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में तेजी आती हैं। कार्यक्षमता भी बढ़ती है। पश्चिम दिशा का जो कोना उत्तर की ओर हो। उस कोने की ओर कैलेंडर लगाना चाहिए।*
📅  *कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए घर की दक्षिण दिशा में- घड़ी और कैलेंडर दोनों ही समय के सूचक हैं। दक्षिण ठहराव की दिशा है। यहां समय सूचक वस्तुओं को ना रखें। ये घर के सदस्यों की तरक्की के अवसर रोकता है। घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।*
📅  *मुख्य दरवाजे से नजर आता कैलेंडर भी नहीं लगाएं- मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। दरवाजे से गुजरने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है। साथ ही तेज हवा चलने से कैलेंडर हिलने से पेज उलट सकते हैं । जो कि अच्छा नहीं माना जाता है।*
💥 *विशेष : अगर कैलेंडर में संतों महापुरुषों तथा भगवान के श्रीचित्र लगे हों,तो ये और अधिक पुण्यदायी और आनंददायी माना जाता है |

 मेष
राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. नई सोच के साथ काम शुरू करने से अच्छा फल मिलेगा. आज दिन खुशी से भरपूर रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.
वृषभ
 राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी. नई ऊर्जा के साथ आज दिन बिताएंगे. दिन पॉजिटिव रहेगा. प्रेम संबंधों में दिन शानदार रहेगा. दिन लाभदायक रहेगा.
मिथुन
राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है. खर्चों में अधिकता रहेगी. जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है. कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी
कर्क
राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज दिन खूबसूरत होगा. कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा.
सिंह
राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. कार्य में विलंब होगा, मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा. प्रेम जीवन के अनुसार दिन अनुकूल नहीं रहेगा. नौकरी में ट्रांस्फर का योग बन सकता है.
कन्या
 राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं. संतान का सुख मिलेगा. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा.
तुला
राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. माता से सुख की प्राप्ति होगी. मानसिक रूप से घर में कोई परेशान हो सकता है उनका ध्यान रखें.
वृश्चिक
 राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. किसी यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी. प्रेम जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल होगा.
धनु
राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आज सेहत का थोड़ा मामला बिगड़ सकता है. वाणी में मिठास रहेगी. सेहत में थोड़ी कमजोरी आएगी. खर्चे थोड़े से अधिक होंगे.
मकर
 राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. खर्चों के मामले में आज सतर्कता रखें. प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी. शादीशुदा लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा.
कुंभ
 राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है. खर्चे काफी होंगे जिन्हें संभाल लें. दफ्तर में आपका दबदबा बना रहेगा.
मीन
राशि के लोगों का दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्रयासों से तरक्की होगी. लोगों की इनकम बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको कार्यों में मिलेगा.


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10  होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28

शुभ अंक : 1,  10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82
शुभ वर्ष : 2021,  2026,  2044,  2053,  2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।🌞☀🌷🍒🍓🌷☀🙏