आज का हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के संग पंडित विष्णु जोशी की कलम से


🌞~ *आज का हिन्दू पंचांगपंडित विष्णु जोशी के साथ भविष्य फ़ल जानने के लिए नीचे लिखे नम्बर पर बात कर सकते हैं*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 13 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:57 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा 14 दिसम्बर प्रातः 05:51 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - शुभ दोपहर 12:01 तक  तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:21 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:07*
⛅ *सूर्यास्त - 17:57*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *सुबह संकल्प फलित करने हेतु* 🌷
🌥 *रोज सुबह सुबह जब सूरज उदय होने में थोड़ी देर बाकी होती है | उस समय  सुबह नहा–धोकर सुबह छत पर  बैठकर...... आकाश में जब सूरज उदय का समय होता है तब पूरब दिशा में लालिमा दिखती है तो उस समय उस तरफ थोड़ी देर देखा (उगते हुये सूरज को नहीं देखना ) अभी सूर्योदय नहीं हुआ है लालिमा छायी हो, उजाला हो गया है | उस तरफ देखते हुये जो जप, ध्यान और संकल्प कोई भी करते है  ना, वो भगवान और गुरु जल्दी पूरा करते है | बहुत फायदा होता है, चाहे भक्ति बढ़ाने का, चाहे घर में कोई कष्ट है उसको नष्ट करने का, चाहे कोई मन में दुर्गुण है उसको मिटाने का या शरीर में रोग है उसको  मिटाने का | भगवान और गुरु निष्काम भक्तों को प्यार करते है और सकाम भक्तों को भी प्यार करते है |*
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *Acidity से बचने के लिए* 🌷
👉🏻 *संतकृपा चूर्ण १० ग्राम डाल के ५ ग्राम घोल बना के पी लों | तो एकदम Acidity शांत हो जायेगी | नींबू, पुदीना का रस, हरड का Powder डाल के पीयो | Acidity गायब |*
         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *सर्दियों में ख़ास गोमूत्र पान* 🌷
💪🏻 *शरीर की पुष्टि के साथ शुद्धि भी आवश्यक है | गोमूत्र शरीर के सूक्ष्म-अतिसूक्ष्म स्त्रोतों में स्थित विकृत दोष  को मल–मुत्रादि के द्वारा बाहर निकाल देता है | इसमें स्थित कार्बोलिक एसिड कीटाणुओं व हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है | इससे रोगों का समूल उच्चाटन करने में सहायता मिलती है | गोमूत्र में निहित स्वर्णक्षार रसायन का कार्य करते है | अत: गोमूत्र के द्वारा शरीर की शुद्धि व पुष्टि दोनों कार्य पूर्ण होते है |*
🍺 *सेवन विधि : प्रात: २५ से ४० मि.ली. (बच्चों को १०–१५ मि.ली.) गोमूत्र कपडे से सात बार छानकर पियें | इसके बाद २–३ घंटे तक कुछ न लें | ताम्रवर्णी गाय अथवा बछड़ी का मूत्र सर्वोत्तम माना गया है |*
💥 *विशेष : सुबह गोमूत्र में १०–१५ मि.ली. गिलोय का रस (अथवा २–३ ग्राम चूर्ण) मिलाकर पीना उत्कृष्ट रसायन है |*
🐄 *ताजा गोमूत्र न मिलने पर गोझरण अर्क का प्रयोग करें | १०–१२ मि.ली. (बच्चों को ५–१० मि.ली.) गोझरण अर्क में पानी मिलाकर लें |
 🌞🌷🌞🙏🙏
30 दिसंबर 09:35से 4 जनवरी 10:05 मिनट तक।
एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
प्रदोष
23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
अमावस्या
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।
🙏
मेष 🌞
 लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आपका ही है।
वृषभ 🌞🙏
 कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
मिथुन 🌞🙏
क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
कर्क 🌞🌷
 आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
सिंह 🌷🌷
 जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।
कन्या 🌷🌷
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
तुला 🌷🌷
 संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।
वृश्चिक 🌷🌷
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
धनु 🌷🌷
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है। पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
मकर 🌷🌷
 दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
कुंभ 🌷🌷
 कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
मीन 🌷🌷
: धन कोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी,  कुशाग्र बुद्धि वाले,  साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4,  8,  13,  22,  26,  31,

शुभ अंक : 4,  8,18,  22,  45,  57,
शुभ वर्ष : 2020  2022,  20324  2027,  2030 

ईष्टदेव : श्री गणेश,  श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला,  काला,  भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।🌷🌷🌷🙏
🌷🙏🙏🙏