चोपन में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थ में हुई भाजपाइयों की बैठक



चोपन।भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ग्रामवासी सेवा आश्रम चोपन में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ | बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण  दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गान से बैठक प्रारंभ हुआ | बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय  महामंत्री किसान मोर्चा श्री गोविंद यादव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 भारत के लिए ऐतिहासिक निर्णय हैं  जो भारत के पड़ोसी मुस्लिम देश पाकिस्तान बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में पीड़ित व जान बचाकर भारत आए अल्पसंख्यक हिंदू बौद्ध जैन सिख एवं पारसी नागरिकों को सम्मान के साथ भारत में रहने का अधिकार देने का कानून है इस कानून से भारत में रहने वाले किसी भी नहीं नागरिक को कोई क्षति नहीं होने वाला है | वहीं बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर सपा बसपा  कांग्रेस एवं वामपंथियों के झूठे दुष्प्रचार को ध्वस्त कर के इस कानून के बारे में लोगो को बतायेंगे |निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि चोपन मण्डल के सभी गांव एवं नगरो मे कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के दुसरे चरण मे न्यूनतम सौ घरो मे जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 8866288662 पर मिस कॉल कर समर्थन का प्रपत्र भर के मण्डल मे जमा करे |  बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू गिरी तेजवंत पांडे संजय जैन सोनी रावत घनश्याम चौधरी महेंद्र केसरी संतोष साहनी दिव्य विकास सिंह बिट्टू सत प्रकाश तिवारी सत्यदेव पांडे प्रेम पटेल संदीप पांडे जुगैल प्रधान प्रभुनाथ खरवार मनाकी देवी उर्मिला देवी संतोष गुप्ता विनोद सिंह बंटी विकास चौबे हिमांशु सूर्य प्रदीप गिरी सुभाष साहनी राम कुमार मोदनवाल शहीद चोपन मंडल के बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक मंडल कार्यसमिति के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे |बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास पटेल ने किया |