नोएडा में बन्दी, छंटनी, तालाबन्दी से बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सीटू के नेतृत्व 4 फरवरी से मजदूर करेंगे आन्दोलन



रामजी पांडे की रिपोर्ट
नोएडा, शासन प्रशासन की गलत नीतियों से लगातार उद्योगों की तालाबन्दी, छंटनी के कारण मजदूरों को नौकरी से निकाला जा रहा है। श्रम व कारखाना अधिनियमों का खुला उल्लंघन कर मालिकान मजदूरों को नौकरी से निकाल रहे और मजदूरों/यूनियनों द्वारा शिकायत करने पर श्रम विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है तथा श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन बढ़ रहा है। दर्जनों कारखानों में लम्बे समय से विवाद चल रहा है, लेकिन श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को न्याय नहीं दिलवाया जा रहा है।यह कहना है सीटू जिलाध्यक्ष का उन्होंने बताया कि नोएडा में अभी हाल ही में सेमटेक्स डिजाईन प्रा0लि0 ए-36, हौजारी काॅम्पलैक्स फैस-2, नोएडा के मालिकान ने कारखाने को गैर कानूनी तरीक से बन्द कर सैकड़ों मजदूरों को बेरोजगार करने के खिलाफ सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, कोषाध्यक्ष रामस्वारथ ने ऐलान करते हुए कहा कि श्रम कानूनों का प्रतिपालन करवाने और लेआॅफ क्लोजर छंटनी कें खिलाफ 4 फरवरी 2020 को हौजरी काॅम्पलेक्स फेस-2 नोएडा से पैदल जनमार्च शुरू किया जायेगा जो सैक्टर-3 नौएडा उपश्रम आयुक्त कार्यालय पर पहुंच कर विशाल धरना प्रदर्शन में बदल जायेगा जो समस्याओं का समाधान होने तक रात-दिन जारी रहेगा। उन्होंने उक्त आन्दोलन में मजदूरों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।