देश नीतियों और विचारों से चलता है इस पर पाबंदी लगाना ठीक नहीं


सवाईमाधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । देश नीतियों एवं विचारों से चलता है, इस पर पाबंदी लगाना किसी भी सूरत में उचित नहीं है यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहीं। पूनिया शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्थित इंदिरा मैदान में आयोजित भाजपा की जन जागरण अभियान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमूह से यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस लोगों को बरगला रही है, वोटों की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते सीएए को चुनौती दे रही है। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2009 में सिख व हिंदुओं को नागरिकता देने के लिए वकालत की थी। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने घोषणा पत्र में सिक्ख  व हिंदुओं को नागरिकता देने का वादा किया था ,अब गहलोत केंद्र में बहुमत से पास किए गए सीएए कानून को लागू करने से मना कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जिला भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपाइयों से सीएए को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम को पंचायत चुनाव प्रभारी हरिहर पारीक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया, पंचायत चुनाव जिला संयोजक सुरेश चंद जैन,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, हरि नारायण बैरवा, पूर्व प्रधान आशा मीणा, राजेंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, बजरंग लाल जाट, जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल आजाद, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा , युवा भाजपा नेता भवानी सिंह मीणा ( बंटी),  नगर परिषद सभापति गीता सैनी, पूर्व सभापति डॉ.विमला शर्मा, महिला भाजपा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा, सवाई माधोपुर बजरिया मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघु वैष्णव, भाजपा नेता रामपाल बालोत, दीपक मीणा आदि भी उपस्थित रहे। **हमारे अपनों को नागरिकता देने के लिए लाए सीएए:* कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे अपनों को नागरिकता देने के लिए सीएए लेकर आई है। अफगानिस्तान बांग्लादेश व पाकिस्तान में 23 लाख हिंदू अल्पसंख्यक थे जिनके संख्या अब घटकर नाम मात्र गई है।उक्त तीनों देशों से आए हिंदू अल्पसंख्यक हमारे अपनों को नागरिकता देखकर गले लगाने का काम देश के गृह मंत्री अमित शाह ने  किया है। केंद्र सरकार ने सबका, साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर काम किया है। जिसके चलते महिलाओं की सुरक्षा के लिए तीन तलाक के विरोध में कानून लाया गया। सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनाने की राह आसान हुई ।कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया ,और अब राष्ट्रवादी भाजपा सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक लेकर आई है, जिसके माध्यम से बंटवारे के बाद अफगानिस्तान बांग्लादेश और पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू जो हैं उन्हें गले लगाने का काम किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की गहलोत सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि 13 माह के राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। 27000 बेरोजगार युवाओं में से मात्र 10000 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया,शेष युवा अब भी इंतजार कर रहे हैं। राज्य महिला अत्याचार के मामले में कांग्रेस सरकार पूरे देश में चौथे  स्थान पर है। कांग्रेस की राज्य सरकार बसपा एवं निर्दलीयों की बैसाखी के बल पर टिकी हुई है। पंचायत चुनाव को लटकाने का काम भी जनविरोधी गहलोत सरकार द्वारा किया गयाहै। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हो और कॉन्ग्रेस और अन्य पार्टियों द्वारा सीएए को लेकर लोगों में फैलाए जा रहे भ्रम को जन जागरण अभियान के तहत लोगों तक पहुंच कर तथा उन्हें समझाकर दूर करने का काम करें। *प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने बिछाए पलक- पावणे*: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के सवाईमाधोपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा नेता भवानी सिंह उर्फ बंटी मीणा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का कुश्तला में माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर पहुंचने पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 151 मीटर का साफा बांधकर भव्य स्वागत किया।तो युवा मोर्चा जिला भाजपा इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कई किलो की पुष्पा माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चाओं के पदाधिकारियों ने भी कतार बद्ध होकर प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।