सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न-हरिशंकर सिंह


सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के प्रांगण में आज शपथ ग्रहण समारोह बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरि शंकर सिंह के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंचासीन हाईकोर्ट के जज, जिला जज, सीजेएम, अपर जिलाधिकारी, अध्यक्ष रमेश राम पाठक, कृपा नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय अध्यक्ष आदि लोग मंचासीन थे।
गौरतलब है कि सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाघिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित था जिसमे अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, महामंत्री संजीव मिश्र, कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष पवन मिश्र, संतोष कुमार पटेल, को कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य पद पर शपथ ग्रहण किया एंव अन्य पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण हुआ।
इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी उस्मान अली, शेष नारायण दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, विनोद कुमार चौबे, रवि तिवारी, ब्रजेश केशरी, कमलेश पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, उदय पाण्डेय, ब्रज भूषण तिवारी, पंकज देव पाण्डेय, मुकेश सिंह, आशुतोष कुमार दीक्षित, गजेंद्र नाथ दिक्षित, अनूप पाण्डेय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।