ऐसे में कैसे होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार




DINESH PANDEY (journlist)
      -----------------------------------
*सिंगरौली:--* स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रारंभ किया गया है। इसे लेकर हर जगह साफ सफाई प्रारंभ कर दी गई है। लेकिन नगर निगम सिंगरौली में अलग से अभियान चलाना तो दूर रूटीन की भी सफाई की समुचित व्यवस्थाएं नही की जा रही है। आलम यह है कि नगर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और बजबजा रही नालियां इस पूरे अभियान को ग्रहण लगाते दिखाई दे रहे है।बतादे कि देश के साथ ही हर नगर एवं गांव को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत केन्द्र सरकार द्वारा हर वर्ष स्वच्छता के मानदंडों के अनुरूप जिलों को रैकिंग देकर पुरूस्कृत भी किया जाता है।लेकिन सिंगरौली जिला एक ऐसा जिला है जहां का नगर निगम इस अभियान को लेकर उदासीन दिखाई दे रहा है।नगर निगम का सफाई अमला इस कार्य के लिए कितना सजग है, इसका उदाहरण नगर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर स्वयं बयां कर रहे है।

*जिला अस्पताल के पीछे फैला पड़ा कचरा:-*

जिला अस्पताल के पीछे चीर घर के पास खुले में कचरा फैला पड़ा हुआ है तथा अस्पताल का लैट्रिन टैंक टूटा खुला पड़ा हुआ है जिसके दुर्गंध से पूरे अस्पताल के मरीज परेसान हैं।जिसकी शिकायत सप्ताह भर से निगम के सम्बन्धित अधिकारियों से किया जा रहा है जिस पर आज तक कोई अमल नही किया गया।

 *नही हो पा रही नियमित सफाई गनियारी के शांति नगर मोहल्ले कचरे का लगा ढेर :-*

नगर में नियमित सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर कचरों के ढेर लगे हुए है। बैढ़न गनियारी के शांति नगर मोहल्ले में शिव मंदिर के पीछे कचरे कचरे से भरा पड़ा  हुआ है जिसका कोई साफ सफाई करने वाला नही है।वैसे तो शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा कचरा वाहनों का संचालन किया गया है, जो मुख्य सड़कों पर वाहन तो जा रहा है लेकिन यहां की छोटी छोटी गलियों में यह वाहन नही पहुंच रहे है।इस कारण लोग घरों का कचरा मैदान में फैंक रहे है।इससे इन स्थानों पर खुले में भारी मात्रा में कचरा एकत्रित हो रहा है।

*नगर निगम का शहर के नालियों पर नही है ध्यान:-*

नगर निगम द्वारा शहर में कचरा वाहन तो चलाये जा रहे हैं लेकिन शहर के नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।शहर के कई छेत्रो में महीनों से नालियों की सफाई नही की गई है।यहाँ की नालियां कचरे से बजबजा रही है।

*शहर में पानी निकासी की व्यवस्था नही*:-

नगर के कई छेत्रो में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से  गंदगी पैदा हो रही है।शहर के कई छेत्र ऐसे हैं, जहां आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नही हो सकी जिसका जीता जागता उदाहरण है नगर निगम कार्यालय के बगल में माजन मोड़ चौराहा है जहां हल्का बारिश भी हो गई तो नाली और सड़क का पानी घरो दुकानों में घुसने लगता है।यहां पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है पानी निकासी नही होने के वजह से छेत्रो में जगह जगह कचरे के दलदल बन रहे हैं।

*कैसे स्वच्छ होगा शहर:-*

उपरोक्त इन सभी समस्याओं के बाद लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर हमारे नगर में स्वच्छता अभियान का सपना पूरा कैसे होगा।यदि नगर को पूरी तरह स्वच्छ रखना है तो सबसे पहले नगर निगम को शहर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करनी होगी।इसके साथ ही शहर की जो छोटी गालियां है जहां कचरा एकत्रित करने वाले वाहन नही जा सकते वहां पर घरो के बाहर डस्टबिन रखने होंगे।तथा टूटी फूटी जाम पड़ी नालियों को ठीक कर पूर्ण रूप से साफ़ करना होगा।

       =================