राजस्थान के सवाई माधोपुर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित



रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस के सामने स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आहुत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व  विधायक मानसिंह गुर्जर थे। जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बी.एल मथुरिया ने की। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष व पंचायती राज जिला चुनाव संयोजक सुरेश चंद जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने  कार्यक्रम का मंच संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुर्जर ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों की कड़े शब्दों  में भर्त्सना की । और उन्होंने कहा कि  राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी देश के टुकड़े हो जाएंगे ऐसी भाषा संविधान के प्रति घोर अवमानना तो है, ही लेकिन एक जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह बयान किसी अपराधबोध से कम नहीं है। उन्होंने कोटा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी  और गहलोत सरकार के संरक्षण में पल-बढ़ रहे निकम्मे अधिकारीयों व कर्मचारियों की नाकामी से मारे गए बच्चों को लेकर भी जो बयान जनता के समक्ष दिया है ,वह भी निंदनीय है।गुर्जर ने कहा कि इन बयानों के विरोध में और जनता की आवाज को संबल प्रदान करने हेतु भाजपा आगामी दिनों में सड़कों पर उतरेगी।विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव गोठवाल ने कहा कि  राज्य में पिछली भाजपा सरकार ने पंचायती राज के ढांचे को मजबूती प्रदान की थी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के कारिंदे नेस्तनांबूद करने पर आमादा है। जिला पंचायत राज चुनाव प्रभारी सुरेश चंद जैन ने कहा कि कांग्रेस के राज में अबोध बच्चों की भारी संख्या में मृत्यु , हर जगह भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ अत्याचार वह छेड़छाड़ की बढ़ती अपमानजनक घटनाएं और इस अवस्था में  भ्रष्टअधिकारीयों का नींद में सोए हुए रहना कहां तक न्यायोचित हैं। जैन ने कहा कि इसका बदला ग्रामीण जनता पंचायती राज चुनाव में अवश्य ही लेकर रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. भरत लाल मथुरिया ने कहा कि सीएए का विरोध करके कांग्रेस ने यह सिद्ध कर दिया कि, वर्तमान राज्य सरकार एवं कांग्रेसी देश के नैतिक मूल्यों से कोई सरोकार नहीं रखते हैं । कांग्रेसीयों की संपूर्ण आस्था पाकिस्तान के बहुतसंख्याकों के प्रति है। इसलिए देश के अल्पसंख्यकों को वे लगातार गुमराह करने में लगे हुए हैं। बैठक को  सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा, चौथ का बरवाड़ा प्रधान देवनारायण मीणा , वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद मथुरिया, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, नगर परिषद सभापति गीता सैनी, पूर्व विधायक हरिनारायण बैरवा, व. भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भाया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, भाजपा नेता बजरंग लाल जाट, जगदीश अग्रवाल, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, सीएए जिला संयोजक जमुना लाल वैष्णव, सह संयोजक खेमराज महावर, रामकिशोर अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक में  राज्य, जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तरीय  पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।