बदलते परिवेश में पत्रकारिता के गोष्ठी में विवेक पाण्डेय हुए सम्मानित*



पिपरी/सोनभद्र। आज वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार "चाचा जी" उर्फ गुरु जी  के नाम से जनपद सोंनभद्र के सभी पत्रकारों, साहित्यकारों के दिलो पर अपनी सादगी सरलता के कारण राज करने  वाले मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के 72 वे जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत पिपरी के कल्याण मण्डपम में "बदलते परिवेश में पत्रकारिता" विषयक सेमिनार पर पत्रकारों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से और जनपद सोंनभद्र के अधिकांश पत्रकारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जनभावना टाइम्स के संपादक बीरेंद्र सैनी दिल्ली से पधारे थे। कार्य्रकम विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने मिथिलेश दिर्वेदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें 72 वे जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के कुछ यादगार पल मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) की ओर से नगर पंचायत पिपरी के सभागार में आयोजित "बदलते परिवेश में पत्रकारिता" विषयक संगोष्ठी में पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, भूतातात्विक,  प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण संवर्धन पर्यटन विकास हेतु 21 वर्षों से कार्यरत संस्था विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश (ट्रस्ट) के निदेशक, सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जन भावना टाइम्स, जन भावना (पत्रिका) से संपादक वीरेंद्र कुमार सैनी, दैनिक भास्कर समाचार पत्र  वाराणसी एडिशन के संपादक प्रवीण कुमार राय, सहायक प्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी वाराणसी के मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव मीडिया फोरम ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला ने पत्रकारों के लिए अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में जनपद सहित वाराणसी चंदौली जौनपुर एवं देश के जाने-माने पत्रकार साहित्यकार समाज सेवी उपस्थित रहे।
जनपद के वरिष्ठ एंव मान्यता प्राप्त पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के ७२वें जन्मदिवस पर पूर्वांचल मीडिया क्लब, मीडिया फोरम आफ इंडिया IFWJ एवं अन्य संगठनो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बदलते परिवेश में पत्रकारिता विषय पर दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से पधारे वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों, साहित्यकारों, अधिवक्ताओ व कवियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये।
जन्मदिवस पर विगत दो दशकों से लगातार आयोजित होने वाले पत्रकारों व साहित्यकारों के इस परम्परागत सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय का सम्मान भी किया गया। जिसका कुशल संयोजन मीडिया फोरम के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, मय साथियों सहित, पिपरी नगर पंचायत के लोकप्रिय चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ किया।
इस मौके पर लक्ष्मी नारायण मौर्या, ब्रजेश केशरी, मोहम्मद शाह फैशल, पंकज देव पाण्डेय, पंकज जायसवाल, किशन पाण्डेय, विष्णु गुप्ता, रविन्द्र पाण्डेय, ब्रज भूषण तिवारी, अजय प्रजापति, उदय प्रताप सिंह, अमर नाथ जायसवाल, फजल रब, जितेंद्र अग्रहरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।