नीलकंठ महादेव मंदिर में महा जागरण 21 फरवरी को



 माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के  मलारना चौड़  कस्बे में श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति मलारना चौड़ के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल महा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दुर्गा सागर तालाब के निकट  ग्राम पंचायत प्रांगण में स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में 21 फरवरी को विशाल महा जागरण (भजन संध्या) में गायक कलाकार मनराज गुर्जर पूनम परवाना व मधु रंगीली द्वारा सुमधुर भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शिव नवयुवक मंडल समिति के सदस्य सोनू मंगल ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर आयोजित महा जागरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रुकमणी देवी मीणा,सियाराम आश्रम, रामदेव मंदिर मलारना चौड़ के महंत गिर्राज दास जी महाराज सहित कई वार्ड पंच व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन द्वारा भी भारी संख्या में भाग लिया जाएगा। इस अवसर पर भगवान नीलकंठ महादेव की विशेष झांकी सजाई जा कर मंदिर परिसर में सजावट भी की जाएगी।