आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी के साथ





*आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 7905156547* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 06 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - माघ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा 07 फरवरी प्रातः रात्रि 01:21 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*
⛅ *योग - विष्कम्भ 07 फरवरी प्रातः 01:20 तक  तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:04 से शाम 03:27 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:15*
⛅ *सूर्यास्त - 18:30*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - भीष्म द्वादशी, वराह-तिल द्वादशी*
 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ दिलाएं महापुण्य पुंज*
➡ *07, 08 एवं 09 फरवरी को माघ मास की अंतिम 3 तिथियाँ हैं ।*
🙏🏻 *1) माघ मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम 3 तिथियाँ , त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । जो सम्पूर्ण माघ मास में ब्रह्म मुहूर्त में पुण्य स्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन 3 तिथियों में भी उसे करे तो माघ मास का पूरा फल पा लेता है ।*
🙏🏻 *2) वैसे तो माघ मास की हर तिथि पुण्यमयी होती है और इसमें सब जल गंगाजल तुल्य हो जाते हैं | सतयुग में तपस्या से जो उत्तम फल होता था, त्रेता में ध्यान के द्वारा, द्वापर में भगवान् की पूजा के द्वारा और कलियुग में दान-स्नान के द्वारा तथा द्वापर, त्रेता, सतयुग में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष शुद्धि, संतोष आदि नियमों का पालन करने से जो फल मिलता है, वह कलियुग में माघ मास में अंतिम 3 दिन- त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को प्रातः स्नान करने से मिल जाता है |*
🙏🏻 *3) माघ मास प्रातः स्नान सब कुछ देता है . आयुष्य लम्बी करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है ,आरोग्य देता है, रूप देता है, बल देता है ,संतान की वृद्धि ,सदाचरण और सत्संग देता है,वृत्तियाँ निर्मल होती हैं और विचार ऊंचे होते हैं l*
🙏🏻 *4) अक्षय धन(जिसका कभी क्षय नहीं ), रुपया पैसा भी बरकत वाला हो जाता है और विद्या भी अक्षय धन में बदल जाती है l*
🙏🏻 *5) सकाम भाव से स्नान करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, निष्काम भाव से भगवान् की प्रीति पाने के लिए स्नान करते तो वो भी सहेज में हो जाती है l*
🙏🏻 *6) माघ मास स्नान, सत्संग स्नान जिसने किया उसे नरक का डर नहीं रहता, दरिद्रता और पाप उसके छू हो जाते हैं l ईश्वर प्राप्ति न भी करनी हो तो भी माघ मास का स्नान स्वर्ग लोक तो तुम्हारा सहज में ही रिज़र्व करा देता है l*
🙏🏻 *7) जो माघ मास की अंतिम ३ तिथियों में ‘गीता’, ‘श्री विष्णु सहस्रनाम’ , ‘भागवत’ शास्त्र का पठन व श्रवण करता है वह महा पुण्यवान हो जाता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वराह-तिल द्वादशी* 🌷
🙏🏻 *06 फरवरी 2020 गुरुवार को वराह-तिल द्वादशी | तिल का उपयोग करें स्नान में, प्रसाद में, हवन में, दान में और भोजन में | और तिल के तेल के दियें जलाकर सम्पूर्ण व्याधियों से रक्षा की भावना करोगे तो ब्रम्हपुराण कहता है कि तुम्हे व्याधियों से रक्षा मिलेगी |*
🌹
*गुरुवार के दिन इस विधि से केले के पेड़ पर चढ़ाएं चने की दाल, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब*
🌹
*स्नान के बाद एक लोटे में पानी भरकर उसमें हल्दी और 11 दाने चने की दाल केले के पेड़ पर चढ़ाने से जीवन की हर विपत्ति का अंत होता है।*🙏
*इसके बाद एक मुट्ठी चने की दाल लें और उसमें हल्दी मिला लें और फिर केले के पेड़ पर चढ़ाएं ऐसा करने से आपको आकस्मिक धन लाभ होता है।*🌹
🙏
*आइये जानते हैं बारह राशियों का आज के दिन का पूरा हाल*
🌷
*मेष:*🙏
*आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आपका आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कोई मित्र आपसे घर पर मिलने अचानक आ सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। महिलाएं आज खरीदारी करने जा सकती है।*
🍀🌹
*वृष:*
*आज काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर बहस बढ़ सकती है। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।*

*मिथुन:*
 *आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कुछ चुनौतियां आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें। अचानक कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकता है। करियर में यह समय उन्नति का भी है। आज कुछ नया अवश्य सीखेंगे। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए।*

*कर्क:*
*आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप अपना काम पूरा करनें में सफल होंगे। बिजनेस में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है। करियर में दिशा से आप भटक सकते हैं। आपका मन किसी सामाजिक कार्यों में लगेगा। लोगों के बीच आपकी तारीफ होगी। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।*

*सिंह:*
 *आज आपका दिन मजेदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष सबल होगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे। सेहत सामान्य बना रहेगा*
🙏
*कन्या:*
*आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जोखिम ले सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दें।*

*तुला:*
*आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। लोगों के बीच सम्मान मिलेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए वस्त्र वगैरह की खरीदारी होगी।*

*वृश्चिक:*
*आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को लेकर आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहें।*🙏
*धनु:* 🌷
*आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के लिहाज से आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।*

*मकर*
: *आज का दिन शुभ रहेगा। मन में नए विचार आएंगे। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।*

*कुंभ:*
 *आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।*

*मीन:*
 *आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है।* *परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें। ड्राइविंग करते समय सावधान रहें।*
*जिनका आज जन्मदिन हैं* *उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।*

*शुभ दिनांक : 6, 15, 24*

*शुभ अंक : 6, 15, 24,* *33, 42, 51, 69, 78*
*शुभ वर्ष :  2021, 2022, 2026*

*ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी*

*शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी* 

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*जो विद्यार्थी सीए की* *परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से* *प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा*

🌹🍀🌷🙏🌹🙏🌷🍀🌹🙏🌷🍀