गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर महिला खेल महोत्सव की धूम



सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर नगर परिषद के तत्वाधान में  महिला खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई । स्थानीय नगर परिषद द्वारा प्रातःकाल 9 बजे हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान पर महिला खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा, पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश जैमन, डीईईओ प्रारंभिक राधेश्याम मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मीना, कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य देवीलाल मीना की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरस्वती वंदना के पश्चात  अतिथियों के सम्मान में छात्राओं द्वारा  स्वागत गीत भी गाया गया। नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने बताया कि महिला खेल महोत्सव के अवसर पर समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दलित वर्ग की महिलाएं जिनमें काजल, गुड्डी देवी, नीलम बागड़ी को अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहीं।
समारोह के मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर विजेंद्र मीणा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा ने शहर में महिला खेल महोत्सव का आयोजन कर महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम की पहल की है, और विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाली महिलाओं को एक मंच प्रदान कर सभापति ने सराहनीय कार्य किया है। इस तरह के आयोजन शहर की महिलाओं के लिए गौरव की बात है। सभी अतिथियों ने महिला खेल महोत्सव के आयोजन के लिए सभापति की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। समारोह में भाजपा नेता कौशल बोहरा, मनोज बंसल, दर्शन सिंह गुर्जर, महेंद्र दीक्षित, पार्षद वेद प्रकाश सोनवाल, शारीरिक शिक्षक सफी मोहम्मद, डॉ. डीसी शर्मा, जितेन्द्र उपाध्याय सहित सभी पार्षदगण, नगर परिषद से राहुल राज, मनमोहन दुबे, मुकेश धामोनिया आदि सभी परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।