आम आदमी पार्टी नोएडा ने रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन



 
नोएडा -आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में भारत सरकार द्वारा गैस में मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ एक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में किया गया सभी साथी खाली गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे थे।

 कार्यकर्ताओं के हौंसले अफजाई के लिए इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह शामिल हुए।सभाजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रसोई गैस की कीमतों में की गई व्यपाक वृद्वि आम आदमी की कमर तोड़ने वाली है मोदी सरकार ने आम आदमी को महंगाई का तोहफा दिया है मोदी सरकार महंगाई रोकने के नाम पर सत्ता पे आयी और सत्ता में आने के बाद लोगो का जीना दुशवार हो गया है प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसानों द्वारा दिये जा धरने में शामिल हुए व आम आदमी पार्टी की ओर से किसानों को समर्थन किया

      जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि एक तरफ नोएडा के बगल में दिल्ली सरकार लोगो को  बिजली ,पानी, चिकित्सा,परिवहन एवं अन्य सुविधाएं दी रही है और केंद्र सरकार लोगो को चूसने में लगी है उत्तर प्रदेश सरकार भी बिजली के दाम समय समय पर बढ़ाती रहती है

   आज के इस प्रदर्शन में राजकुमार प्रसाद जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष मुकुल त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलदार अंसारी,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह,एस सी /एस टी विंग के जिलाध्यक्ष राजेश बेनीवाल,व्यपार प्रकोष्ठ कद जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, रामजी पांडे,डी सी बेलवाल, अजय संजय पांडे,गोलू सोनकर,विजय, उर्वशी,जयकिशन जायसवाल, ज़बर सिंह कैंतुरा,मुन्नू चौधरी,राजेन्द्र तोमर,विक्की पंडित, राकेश चंदेल,विक्की धमीजा,अंसार आलम,राम कृपाल कुशवाहा,हाजी लाल मोहम्मद ,राजकुमार प्रसाद आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे