संकल्प से सिद्धि नव भारत अभियान के प्रदेश संयोजक पहुंचे गंगापुर सिटी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत




सवाई माधोपुर@चंद्रशेखर शर्मा। ' संकल्प से सिद्धि' नव भारत अभियान के प्रदेश संयोजक व करौली सह जिला प्रवासी डॉ. लोकेश चतुर्वेदी का रविवार को गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा   भव्य स्वागत किया गया |डा.चतुर्वेदी करौली जिले के दौरे के समय कुछ समय के लिए गंगापुर सिटी रुके, यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका माल्यार्पण एवं साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया।
 जिला संयोजक
' संकल्प से सिद्धि' नव भारत अभियान
,सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता सारांश जैन ने बताया कि गंगापुर सिटी में अल्प  प्रवास के चलते करौली पंचायत चुनावों को लेकर करौली जिला सह प्रवासी डा. लोकेश चतुर्वेदी द्वारा करौली जिला प्रवासी व पूर्व विधायक  मानसिंह गुर्जर से भी औपचारिक भेंट की गई। इस दौरान दोनों के बीच पंचायत चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया और  आगे की रणनीति पर चर्चा की गई । इस दौरान  मनोज कुनकटा,जितेंद्र शर्मा ,वीरेंद्र कुमार,  श्रीमती अंजू जाटव, विपुल जैन ,उमर गद्दी ,चेतराम गुर्जर , शेरसिंह आदि दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ||