आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी के साथ



 *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी 7905156547* ~ 👁

🙏
⛅ *दिनांक 26 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया 27 फरवरी प्रातः 04:11 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - साध्य सुबह 09:35 तक तत्पश्चात शुभ*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:40 से दोपहर 02:06 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 18:40*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
       
🌷 *विघ्न- बाधाओं से मुक्ति हेतु* 🌷
🙏🏻 *‘श्री’ माने सौंदर्य, ‘श्री’ माने लक्ष्मी, ‘श्री’ माने ऐश्वर्य, ‘श्री’ माने सफलता | ईश्वर के रास्ते चलने पर किसीके जीवन में विघ्न-बाधाएँ हों तो ‘श्री ॐ स्वाहा |’ इस मंत्र की एक माला रोज करने से विघ्न-बाधाएँ नष्ट होती हैं |*
              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*

🌷 *किसी की मृत्यु के वक्त* 🌷
🙏🏻 *कहीं भी मृत्यु हो गई तो उसका तुम भला करना | तुलसी की सुखी लकड़ीयाँ अपने घर में रख लो | कही भी अपने अड़ोस- पड़ोस में किसी की मृत्यु हुई तो उसके होठों पर, आँखों पर, शरीर पर, छाती पर तुलसी की सुखी लकड़ीयाँ थोड़ी रख लो और तुलसी की लकड़ी से उसका अग्निदान शुरू करो |*
🙏🏻 *उसका कितना भी पाप होगा, दुर्गति से रक्षा होगी, नरकों से रक्षा होगी अथवा तुलसी की लकड़ीयाँ न हो तो तुलसी की माला उसके गले में डाल दो, शव के.. मुर्दे के.. तो भी उसको राहत मिलेगी कर्मबंधन से |*
🙏🏻 *तुलसी के पत्ते उसके मुहँ में डाल दो | तुलसी का पानी जरा छिटक दो | हरी ॐ ॐ ॐ.. का कीर्तन कराओ | फिर हास्य न कराओ | हरी ॐ ॐ.. शांति ॐ.. तुम आत्मा हो | तुम चैतन्य हो | तुम शरीर नहीं हो | शरीर बदलता है | आत्मा ज्यों का त्यों | ॐ ॐ.. कुटुम्बियों को मंगलमय जीवन मृत्यु पुस्तक पढावो और कुटुंबी उसके लिए बोले क्योंकि मृतक व्यक्ति सवा दो घंटे के बाद मूर्छा से जगता है, जैसे आप मुर्दे को देखते हो, ऐसे ही वो अपने मुर्दे शरीर को देखता है | तो सूचना दो | तुम शरीर नहीं हो.... तुम अमर आत्मा हो | मरनेवाले तुम नही हो|*
🙏🏻 *पिताजी,भाई,पड़ोसी जो भी हो मृत व्यक्ति का नाम ले के ये तो शरीर का नाम है आप अनाम है | शरीर साकार है, आप निराकार है | शरीर जड़ था तुम्हारे बिना भगू भाई ! मानो भगू भाई मर गए | ॐ ॐ.. आपने मृतक व्यक्ति की बड़ी भारी सेवा कर दी | उसके विचारों में आत्मज्ञान भरने का महापुण्य किया है |जो आत्मज्ञान देता है, वो तो  ईश्वर रूप हो जाता है | आपका आत्मा तो ईश्वर रूप है ही है | कोई भी मर जाए, चाहे दुश्मन मर जाए, वैर मत रखो | उसकी सदगति हो, उसका भला हो |*
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
*फसा हुआ धन वापिस लेने के लिए*
*1: अपना गुरु और शुक्र मजबूत करें*

*2:पितृ दोष दूर करें*

*3:ऐसा माना जाता है कि पीली कौड़ी माँ लक्ष्मी जी का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए पाँच पीली कौड़ी पूजा के स्थान पर रख दें। इससे आपका फंसा हुआ धन वापस आने लगेगा।*

*मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।*
*11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।*

  *मेष*
*पॉजिटिव - पारिवारिक सहयोग प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। पारिवारिक सहयोग से घर गाड़ी इत्यादि प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। कामकाज के क्षेत्रों में भी पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।*
*नेगेटिव - बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनको उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे।*
*लव - आपका जीवनसाथी आपको मन ही मन बहुत पसंद करेगा और आपको खुश करने के तरीके ढूंढेगा चाहे वह आपकी पसंद का भोजन बनाना हो या आपके साथ कहीं घूमने जाना या आपकी पसंद की ड्रेस पहनना।*
*व्यवसाय - यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके काम धंधे में बेहतरी आने के कारण आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने की उम्मीद है।*
*स्वास्थ्य - पैरों में दर्द कि शिकायत रह सकती है।*
*भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: तीन*

      *वृष*
*पॉजिटिव - माता-पिता भाई-बंधु सबके साथ विचारधारा एक दूसरे के अच्छे हो सकते हैं। तथा किसी भी काम काज में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना होने से घर में खुशी का माहौल हो सकता है। वैवाहिक मांगलिक कार्य इस माह में होने की संभावना पाई जाती है।*
*नेगेटिव - कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। वर्तमान की कुछ बहुत अच्छी लगने वाली बातें आने वाले कल में बड़े दुःख का कारण बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें।*
*लव - आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि करेगी लेकिन ध्यान रखें यदि आपका प्रियतम किसी बात में आप का विरोध करता है तो उनकी बात को महत्व दें तभी इस रिश्ते में बराबरी का दर्जा एक दूसरे को आप दे पाएंगे और आपका रिश्ता अच्छे से चलेगा।*
*व्यवसाय - कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि इस वर्ष आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। इसके पीछे कारण यह हो सकते है कि आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं।*
*स्वास्थ्य - नियमित रूप से व्यायाम करके आप खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रख सकते हैं और साथ ही साथ खान-पान पर भी ध्यान बनाए रखें।*
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ*

*मिथुन*
*पॉजिटिव - घर परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य को करने का प्रयास सफल हो सकता है। आपसी सामंजस्य से घर का विकास अच्छा हो सकता है। तथा समय के अनुसार अच्छी भाग्य उन्नति हो सकती है। घरेलू कार्यों में सबकी सहभागिता हो सकती है।*
*नेगेटिव - भाग्य पक्ष कमजोर रहने के कारण समस्याओं को सुलझाने में थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा। बहुत अधिक खर्च या अचानक अधिक धन हानि का योग बना हुआ है। सोच और निर्णय लेने में तीव्रता रहेगी अर्थात निर्णय लेने में शीघ्रता करेंगे जिसका परिणाम उल्टा हो सकता है।*
*लव - स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले ही रोक लेना बेहतर रहेगा अन्यथा आपका प्रेम संबंध टूट भी सकता है।*
*व्यवसाय - आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं।*
*स्वास्थ्य - ग्रह योग स्वास्थ्य को लेकर अच्छा संकेत नहीं देता इस वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर होने की संभावना है।*
*भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: दो*

*कर्क*
*पॉजिटिव - आपको माता तथा भौतिक संसाधनों का सुख और सहयोग मिलता रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्र और भाई सहयोग करेंगे। कन्या संतान का सुख मिलेगा। घर परिवार के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। सफलता के लिए जादू टोने जैसे क्षेत्रों में विश्वास कर सकते हैं।*
*नेगेटिव - परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।*
*लव - आपको चाहिए कि अपनी शादीशुदा जीवन को नई संजीवनी देने के लिए अपने जीवनसाथी को किसी रोमांटिक स्थल पर घुमाने के लिए लेकर जाएं जिससे आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ीं और आप आनंद का अनुभव कर सकें।*
*व्यवसाय - धन को लेकर निरंतरता नहीं बन पाएगी। फ़िर भी बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। लेकिन जोखिम उठाने के लिये समय ठीक नहीं है।*
*स्वास्थ्य - आपको अपने *स्वास्थ्य पर पुरजोर ध्यान देना होगा क्योंकि जरा सी लापरवाही भी आपको किसी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है।*
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच*

*सिंह*
*पॉजिटिव - घर में उत्सव सा माहौल हो सकता है। घर परिवार के साथ एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रह सकते हैं। आपसी सामंजस्य अच्छा होने से घर के कार्यों के साथ साथ बाहर के कामकाज में भी एक दूसरे का सहयोग अच्छा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद तथा माता पिता का सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।*
*नेगेटिव - आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी गंभीर विषय पर जल्दबाजी ना करें। भाग्य पक्ष कमजोर है, गणेश जी की सलाह है कि भाग्य भरोसे कोई काम ना करें। किसी भी कार्य में सफलता थोड़े संघर्ष के बाद मिलेगी, इस बात को समझें और अधिक प्रयास करें।*
*लव - समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहने की संभावना होगी और उस दौरान आपकी दांपत्य जीवन में पड़ी हुई धूल छंटने लगेगी और रिश्ते धीरे-धीरे सामान्य होने लगेंगे।*
*व्यवसाय - इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। अत: शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। यदि किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसे प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।*
*स्वास्थ्य - आपको पैरों में दर्द, ऐड़ी में दर्द संबंधित परेशानियां होने की संभावना अधिक है।*
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ*

*कन्या*
*पॉजिटिव - आपको आत्मबल का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परिश्रम, पराक्रम, साहस, दुस्साहस का प्रभाव रहेगा.. भाई बहन सहयोग करेंगे... माता तथा भौतिक संसाधनों का सहयोग मिलेगा। घात, अपघात, आकस्मिक धन लाभ संभव हैं।*
*नेगेटिव - यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। आप मानवीय तो हैं लेकिन थोड़े से आवेगी भी हो सकते हैं। किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं अथवा किसी परिजन से नाराजगी सम्भव है।*
*लव - दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। यह वह समय है कि जब आप दोनों को मिलजुलकर अपनी सभी बातों पर ठंडे दिमाग से विचार करना होगा और महत्वपूर्ण बातों को कुछ समय के लिए भविष्य के लिए छोड़ देना होगा।*
*व्यवसाय - स्थितियां बेहतर होंगी और भाग दौड़ रंग लाएगी। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। अगर नौकरी पेशा हैं तो आपकी पदोन्नति सम्भव है, नौकरी की हालतों में सुधार होगा।*
*स्वास्थ्य - आपको अनिद्रा, नेत्र विकार, शयन सुख में कमी और आमाशय संबंधित परेशानियां होने की संभावना है।*
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: एक*
*तुला*
*पॉजिटिव - आप स्वाभिमान और उदारता से काम लेंगे तथा तनाव से दूर रहने का प्रयास करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दूर के संबंधों का लाभ मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा में धनलाभ के साथ सम्मान भी मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी संभव है।*
*नेगेटिव - शिक्षा प्राप्ति के प्रयासों में अधिक प्रयासों के बाद कुछ सफलता मिलेगी। माता और भौतिक संसाधनों के सुख में असंतोष रहेगा। किसी स्वजन के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं। आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा।*
*लव - छोटी-छोटी बातों पर बात का बतंगड़ बन सकता है और बात बढ़ सकती है। आप और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी इस दौरान पीड़ित रहने की संभावना होगी।*
*व्यवसाय - नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शूभ रहेगा, उनकी अधिक मेहनत और लगन के चलते उनकी पदोन्नति सम्भव है। आप नए उद्यम शुरू करेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी।*
*स्वास्थ्य - आपको विशेष रूप से आरोग्य के हरेक पहलु पर ध्यान देना चाहिए ताकि कोई भी आपको अपनी चपेट पर ना ले पाए और आप स्वस्थ बने रहें।*
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: चार*

*वृश्चिक*
*पॉजिटिव - घर, परिवार या जन्मस्थान पर स्थितियां सौहार्दपूर्ण बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग या प्रभाव बना रहेगा जिससे सभी कार्यों में सहजता या सरलता बनी रहेगी। धन संपत्ति के कार्यों में ससुराल एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम का प्रभाव रहेगा।*
*नेगेटिव - यात्रायें बहुत फलदायी नहीं होंगी, अतः बहुत अनिवार्य ना हो तो यात्रा ना करें। सचेत कर रहा है कि शेयर बाज़ार में सावधानी से निवेश करें। शत्रुओं को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से दबाने में सक्षम होंगे, लेकिन अपने से उच्च अधिकारीयों से तनाव - विवाद भी हो सकता है। सलाह है कि थोड़ी सतर्कता बरतें ।*
*लव - शनि और सूर्य की स्थिति विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न करेगी और इससे आपके दांपत्य जीवन में क्लेश की संभावना रहेगी और आप एक दूसरे को समझ पाने में असमर्थ रहेंगे।*
*व्यवसाय - आर्थिक मामलों के लिए यह समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे।*
*स्वास्थ्य - सूर्य का गोचर राशि में होने पर कुछ अनुकूलता मिलेगी।*
*भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: सात*

*धनु*
*पॉजिटिव - आपको दूर के संबंधों से लाभ होगा। कार्यों के कारण सम्मान बना रहेगा तथा सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन विरोधियों के सारे प्रयास विफल जाएंगे। माता की कृपा तथा भौतिक संसाधनों का सुख और सहयोग सहज बना रहेगा।*
*नेगेटिव - पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है अथवा किसी परिजन की बीमारी की वजह से चिंता रह सकती है। जीवनसाथी से बहुत अधिक मतभेद हो सकता है अतः प्रयास करें कि तनाव की वजह आप ना बने। यात्रायें कष्टकारी होंगी अतः जबतक अति अनिवार्य ना हो यात्रा ना करें।*
*लव - आपका प्रियतम आपको हर तरह से स्पेशल फील करवाएगा। प्यार की मीठी मीठी बातों में समय कैसे निकल जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।*
*व्यवसाय - व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा।*
*स्वास्थ्य - स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा क्योंकि सप्तमेश का आपकी राशि में आना भी अधिक अनुकूल संकेत नहीं है।*
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: एक*
*मकर*
*पॉजिटिव - तर्क, बौद्धिक क्षमता या वक्तव्य का प्रभाव पड़ेगा। बौद्धिक क्षमता या बौद्धिक स्तर के कारण पहचान और प्रतिष्ठा के साथ जन्म स्थान पर आदरणीय स्थान मिलेगा। भाग्य का सहयोग भी सहयोग करेगा। साहस और परिश्रम के साथ भाई बहनों से सामंजस्य में कमी के बाद भी सहयोग बना रहेगा।*
*नेगेटिव - कोशिश करें कि आपके भीतर अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं। गुरूजनों और माता पिता से संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। भाई-बहनों से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है विशेष कर बड़े भाई से। धन की समस्या हावी रहेगी, भाग्य भी उलझा हुआ रहेगा।*
*लव - यदि आप अपने प्रियतम के प्रति समर्पित हैं और इस रिलेशन को गंभीरता से ले रहे हैं तो आपके जीवन में अब तक के सबसे बढ़िया दिनों में से एक रहने वाला है।*
*व्यवसाय - व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आमदनी के श्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कहीं से अचानक और बहुत अधिक मात्रा में धन का आगमन हो सकता है।*
*स्वास्थ्य - आज का दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए चेतावनी दे रहा है।*
*भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार*
*
*कुंभ*
*पॉजिटिव - कार्यों में विलंब होगा, लेकिन कार्यों को जिम्मेदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। भोग विलास के प्रति रूचि बनी रहेगी। आय में प्रगति होगी। श्रेष्ठ मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उपयोगी समय है।*
*नेगेटिव - भौतिक संसाधनों के सहयोग का अभाव रहेगा। अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में आप कुछ कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। बेहतर होगा कि चिंताओं से दूरी बनाए रखें। विशेष कर वाहन चलाते समय, आग और बिजली के उपकरणों से बहुत सावधानी बरतने की जरुरत रहेगी, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है।*
*लव - एक चेतावनी है, यदि आप अपने प्यार में अच्छे नहीं हैं और अपने प्रियतम को धोखा दे रहे हैं तो उन्हें आप की सच्चाई पता चल सकती है जिससे आपका रिश्ता समाप्त हो सकता है।*
*व्यवसाय - यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप उससे छुटकारा पा सकते हैं। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है।*
*स्वास्थ्य - आपका शरीर एक मंदिर है इसकी सुरक्षा करें और अपने आप को* *स्वस्थ बनाए रखने का पूरा प्रयास करें।*
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: छ*

*मीन*
*पॉजिटिव - बौद्धिक क्षमता का व्यक्तित्व, कार्य व्यवहार एवं आचरण पर असर मिलेगा। समय में परिवर्तन का अनुभव होगा। शिक्षा प्राप्ति से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। कुल मिलाकर भाग्य के सहयोग के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विपरीत समय में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।*
*नेगेटिव - यात्रा के कारण आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। घर परिवार को लेकर आपको कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। हालांकि आपके ऐसा करने से आपको यश और धन की प्राप्ति भी होगी। यानी कि कुछ परेशानियां रहने के बावजूद यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा।*
*लव - आप जिन से प्रेम करते हैं वह आपके प्यार के कसीदे पड़ेंगे और आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।*
*व्यवसाय - कार्य- व्यवसाय के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे।*
*स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आप के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।*
*भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: चार*

*जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।*

*शुभ दिनांक : 8, 17, 26*

*शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44*

*शुभ वर्ष :2022, 2024, 2042*

*ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता* 

*शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी* 

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।*
🌹🍀🌹🍀🌷🙏🙏🍀🌷🌹🍀🍀🌷🌹