आप के विधायक यूपी में करेंगे केजरीवाल सरकार का प्रचारः संजय सिंह



नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार के पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास के कार्यों पार्टी के 12 विधायक जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, 23 फरवरी से पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे।
श्री सिंह सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि आगामी 23 फरवरी कों लखनउ में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, बैठक में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, यह अभियान 23 फरवरी से 23 मार्च पूरे एक माह तक चलेगा। प्रत्येक जनपद में आप के कार्यकर्ता कांउटर लगाकर सदस्य बनाऐगे, वहीं मिस्ड कॉल तथा वेबसाइट के जरिए भी सदस्यता अभियान चलाया जाएग। दिल्ली चुनाव में जीतनें वाले विधायक जोकिउत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। इनके ग्रह जनपद में उनका अभिनंनद समाहरोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा में ओसतन पांच हजार बैनर व पोस्टर आदि लागने के साथ ही वॉल पेंटिंग का भी सहारा ले पार्टी का प्रचार किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 20 लाख पोस्टर व बैनर लागने का लक्ष्य निर्धरित किया गया है।
इस दौरान उन्होने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने जब से सरकार बनाई है, सिर्फ एक बात पर अपना ध्यान केंद्रित किया वो सिर्फ विकास। और इस चुनाव में पार्टी का नारा सिर्फ विकास ही था। खुशी की बात है कि दिल्ली की जनता ने पार्टी के नारे का साथ देते हुए फिर से पार्टी को विजय दिलाई है। श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में यह अकेला ऐसा चुनाव था, जिसमें अलग अलग राज्यों के 11 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, कई पूर्व मुख्यमंत्री, व अन्य मंत्रीयों तथा 200 सांसद सहित खुद पीएम मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह जी प्रचार में लगे रहे। और पार्टी को बदनाम करने में कोई कमी नहीं छोडी। उन्होने कहा कि विरोधी लोगों ने अरविंद केजरीवाल जी पर जमकर  हमला बोला। तथा उन्हें बदमान करने की हर कोशिश की, लेकिन हमेशा सच की जीत होती है। और दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि सच क्या है। अब पार्टी मिले बहुमत से उत्साहित है। हांलाकि उन्होने साफ नहंी किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी लडेगी कि नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जएगा।प्रदेश के लोगों को भी जागरूक जरूर किया जाएगा।  इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा छवि यादव, प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादोन, पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी केपी सिंह, जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी व परशुराम चौधरी, जिला प्रवक्ता एके सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उमेश गौतम, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष राहुल सेठ,

नोएडा प्रवेश द्वार पर दिल्ली चुनाव के बाद गौतम बुद्ध नगर के प्रथम आगमन पर श्री संजय सिंह जी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, महासचिव पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, प्रदीप सुन्नय्या, अनिल चौधरी व परशुराम चौधरी, एके सिंह, उमेश गौतम,  राहुल सेठ आदि मौजूद थे।

आप पार्टी ने किसानों का किया समर्थन
स्वागत समारोह के बाद राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। जहां पिछले कुछ समय से अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे किसानों से मिले। इस दौरान उन्होंने किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने किसानों को अस्वाशन देते हुए कहा कि किसानों पर हुए अत्याचार को वे राज्यसभा में भी उठाएंगे। श्री सिंह के साथ होने से किसानों में उत्साह आ गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों का उत्पीड़न कटाई बर्दाश्त नही किया जाएगा। आम आदमी पार्टी हर प्रकार से किसानों के साथ रहेगी।