नन्नू मल पहाड़िया ने संभाला सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर का कार्यभार



सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। नव नियुक्त जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने मंगलवार को मध्यान्ह पश्चात सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के पद का कार्यभार संभाला लिया। कलेक्टर श्री पहाड़िया को निवर्तमान कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने कार्यभार सौंपा।
कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार से भी जिले के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व निवर्तमान जिला कलेक्टर एसपी सिंह द्वारा नन्नू मल पहाड़िया की मीडिया ब्रीफिंग में मीडिया कर्मियों से मुलाकात करवाई गई। सिंह द्वारा मीडिया से उन्हीं की तरह नए कलेक्टर को भी सहयोग देने का आग्रह किया गया। मीडिया कर्मियों एवं निवर्तमान कलेक्टर एसपी सिंह द्वारा नए कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया को जिला कलेक्टर का कार्य भार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गई।