गंगापुर ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण




 माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा।  गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय स्थित एक निजी समारोह स्थल पर सोमवार को गौड़- सनाढ्य ब्राह्मण समाज की नवगठित महिला कार्यकारिणी की इकाई का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में गौड़- सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा ने संयुक्त रूप से नवगठित महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व सदस्यों का अभिनन्दन कर भव्य  स्वागत किया। अतिथियों द्वारा ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा ने श्री परशुराम भगवान को साक्षी मानकर उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहकर मन, कर्म वचन से महिला सशक्तिकरण, संस्कृति के प्रति बालिकाओं में जाग्रति लाने में अहम भूमिका निभाने आदि लक्ष्यों को लेकर शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सविता लाटा, डॉ. शैल शास्त्री, शारदा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राधा दीक्षित, महामंत्री अर्पणा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति दीक्षित, पिस्ता शर्मा, गीता शर्मा, उपाध्यक्ष सपना शर्मा, ममता अमरगढिया, रीनू व्यास, रजनी उपाध्याय, मंत्री आरती शर्मा, मंजू शर्मा, रीना भारद्वाज, शशि कला शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री अंजली शर्मा, ममता कटारा, विजया शर्मा, संगठन मंत्री मंजू शर्मा व प्रवक्ता हेमलता शर्मा आदि ने कार्यक्रम में पर चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ अवसर पर
अध्यक्ष सावित्री शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष राधा दीक्षित द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत मे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं से आने वाले समय में समाज द्वारा किये जाने वाले नवाचार युक्त कार्यों में मन की भावना से पूर्ण सहयोग करने व समाज के उत्थान व महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा संगठन के क्रियाकलापों को दिन-ब-दिन बढ़ावा देने की अपील की गई। इस अवसर पर मिथलेश शर्मा, प्रियंका पाठक, नीरज दीक्षित, शकुंतला देवी शर्मा, अनिता व्यास और समाज की सैकड़ों गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित थी।