आम आदमी पार्टी नोएडा की महागुन मॉर्डन सोसाइटी सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित



आम आदमी पार्टी महागुन मॉर्डन सोसाइटी सेक्टर 78 नोएडा के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी की जिला सोशल मीडिया प्रभारी उर्वशी चंदीरमानी के आवास पर आज सुबह दिनाँक 2 मार्च को हुई बैठक में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशान्त रावत शामिल हुए।बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने व सेक्टर अध्यक्ष एवं आवासीय सोसाइटियों में पार्टी के अध्यक्ष नियुक्त करने पर चर्चा हुई। बैठक उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सलाह से जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिपांकर गुप्ता को महागुन मॉर्डन सोसाइटी का आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष एवं पंकज कपूर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है

                     जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया दिपांकर गुप्ता और पंकज कपूर पार्टी दोनों ही आम आदमी पार्टी में काफी समय से जुड़े हुये है दोनों ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यो को सोसाइटी वासियों तक पहुंचाने का काम करेंगें। जिलामहासचिव एवं पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी दी कि राष्ट्र निर्माण के लिये लोगो का आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ना निरंतर जारी है

संजीव निगम
प्रवक्ता