आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी के साथ



आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी  के साथ
⛅ *दिनांक 14 मार्च 2020*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - षष्ठी 15 मार्च प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात सप्तमी*
⛅ *नक्षत्र - विशाखा दोपहर 12:20 तक तत्पश्चात अनुराधा*
⛅ *योग - हर्षण शाम 05:38 तक तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:38 से सुबह 11:07 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:49*
⛅ *सूर्यास्त - 18:46*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीती संक्रांति  (पुण्यकाल दोपहर 11:55 से शाम 06:19 तक)*
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷
👉🏻 *15 मार्च 2020 रविवार को (सूर्योदय से 16 मार्च प्रातः 03:20 तक) रविवारी सप्तमी है।*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*
🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*
💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*
🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *रविवार सप्तमी* 🌷
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता |*
🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |*
🌞 *सूर्य भगवान पूजन विधि* 🌞
🙏🏻 *१) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |*
🙏🏻 *२) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |*
🌞 *सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र* 🌞
🌷 *1. ॐ मित्राय नमः।*
🌷 *2. ॐ रवये नमः।*
🌷 *3. ॐ सूर्याय नमः।*
🌷 *4. ॐ भानवे नमः।*
🌷 *5. ॐ खगाय नमः।*
🌷 *6. ॐ पूष्णे नमः।*
🌷 *7. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।*
🌷 *8. ॐ मरीचये नमः।*
🌷 *9. ॐ आदित्याय नमः।*
🌷 *10. ॐ सवित्रे नमः।*
🌷 *11. ॐ अर्काय नमः।*
🌷 *12. ॐ भास्कराय नमः।*
🌷 *13. ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
*रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।*

*पंचक 21मार्च 2020 *सुबह 6बज के 20मिनट से 26मार्च शाम 7बज के 15मिनट तक*
*एकादशी 19मार्च*
*प्रदोष 21मार्च*
*अमावस्या 24मार्च*

*मेष - पॉजिटिव - पारिवारिक स्थिति ठीक रहने की संभावना पाई जाती है। आपसी सामंजस्य अच्छा होने से घर परिवार का संतुलन अच्छा हो सकता है। घर परिवार में विकास कार्य अच्छे हो सकते हैं। मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना पाई जाती है। जिससे घर परिवार में सभी सदस्यों के आपसी तालमेल बेहतर हो सकते हैं।*

*नेगेटिव - मंगल का वक्री आपको अत्यधिक परेशान करेगा। आपके अंदर उर्जा की कमी देखेगी। आपके यह महसूस होगा कि पहले की अपेक्षा बहुत कम काम कर पा रहे हैं। अथवा अपने काम पर उतना ध्यान दे पाना किसी भी वजह से आपके लिए संभव नहीं है।*

*लव - रोमांटिक लाइफ कमाल की रह सकती है। आपके पार्टनर से आपको पूरी सपोर्ट मिलेगी. आप उनका दिल जीत कर उनके दिल के करीब जा सकते हैं।*

*व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुजार होना चाहिए।*

*स्वास्थ्य - चिकन पॉक्स तथा शरीर में दर्द जैसी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं।*

*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: सात*

*वृष -पॉजिटिव - घर परिवार में उत्सव सा माहौल हो सकता है। कामकाज को लेकर सब अपने आप में व्यस्त हो सकते हैं। खुशहाल हो सकते हैं। परिवार में आपके सहयोग की तारीफ हो सकती हैं तथा कामकाज को लेकर सहयोग की भावना उत्पन्न हो सकते हैं। आपको हर तरह से सहयोग प्राप्त हो सकता है।*

*नेगेटिव -आप अपने अतीत को खंगालने लगेंगे, जो लोग अतीत में कहीं खो गए हैं आप उन्हें भी जोड़ने की कोशिश करेंगे। लेकिन संभलकर कहीं संपर्क साधने के चक्कर में आप उन लोगों को अपने साथ ना जोड़ लें जो आगे चलकर आपको नुकसान पहुंचा दें।*

*लव - अपने रोमांटिक स्वभाव के कारण अपने प्यार को शादी तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। लव मैरिज के बाद अपनी सूझ-बूझ से अपनी कठिनाइयों का समाधन कर लेंगे*
*मिथुन - पॉजिटिव - परिवार के बुजुर्गों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों का आपको सानिध्य मिलेगा और उनके संरक्षण में आप काफी अच्छे कार्य करेंगे, जिसके कारण ना केवल आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपको उन्नति प्राप्त होगी। फिर भी आपको कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालना चाहिए ताकि आप सुकून का अनुभव कर सकें।*

*नेगेटिव - संतान को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। जिससे मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितिया देखने को मिल सकती हैं। समय और परिस्थिति के अनुसार घर परिवार में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना आवश्यक होता है। इसलिए आपको ऐसा विचार कर करना चाहिए।*

*लव - शांत प्रवृति के कारण इस राशि के जातक अन्य लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ज्योतिष के मुतिबक इस राशि के जातक सबसे ज्यादा लव मैरिज करते हैं।*

*व्यवसाय - सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।*

*स्वास्थ्य - किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।*

*भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ*

*कर्क - पॉजिटिव - भाग्य का साथ आपको मिलेगा इससे आपके काम में तरक्की होगी। यदि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो उसमें विस्तार हो सकता है तथा उसके विस्तार के कारण आप अधिक लाभ कमाने की स्थिति में आ जाएंगे। माता पिता के साथ मधुर संबंध होने की संभावना पाई जाती है। समय के अनुसार माता पिता का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।*

*नेगेटिव - यदि आपका जीवनसाथी कामकाजी हैं तो उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है लेकिन इसी दौरान उनके और आपके बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हो सकती है। इस दौरान काफी सावधानी बरतें और धैर्य से काम लें हालांकि उससे पहले और इस समय के बाद स्थितियां काफी हद तक सुगम हो जाएंगी।*

*लव - आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करें।*

*व्यवसाय - कारोबार मध्यम रहने की संभावना है। शेयर बाजार तथा सट्टा व्यापार करने वाले लोगों के लिए अच्छे लाभ और तरक्की की संभावना इस समय दिखाई दे रही है।*

*स्वास्थ्य - आपके अच्छे स्वास्थ्य को दर्शा रही है और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।*

*भाग्यशाली रंग: सफेद, *भाग्यशाली अंक: पांच*

*सिंह - पॉजिटिव - समय आप को ऊँचाइयों पर ले जाने वाला सिद्ध हो सकता है। जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उन्हें अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी और व्यापार के कारण उनके समान सम्मान में भी वृद्धि होगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।*

*नेगेटिव - आपकी संतान को सफलता प्राप्ति के लिए काफी मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता मिलेगी तथा उन्हें मानसिक रूप से भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु तैयार रहना होगा। अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी।*

*लव - ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं।*

*व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।*

*स्वास्थ्य - ग्रहों की स्थिति आपको विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करेगी।*

*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: छ*

*कन्या - पॉजिटिव - गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।*

*नेगेटिव - आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। यह भी हो सकता है कि आपको किसी कारणवश घर से दूर रहना पड़े। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें।*

*लव - आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। आप सोच में पड़ जाएंगे कि जाएं तो कहां जाएं क्योंकि आपका मन कई जगहों पर अटका पड़ा है। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद का भी ध्यान रखें।*

*व्यवसाय - व्यापार में लाभ कुछ कम हो सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आप का काम रफ्तार पकड़ेगा लेकिन आप स्वयं को एक अत्यधिक सुविधाजनक स्थिति में पाएंगे।*

*स्वास्थ्य - आपको अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।*

*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ*


*तुला - पॉजिटिव - उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके समर्पण और प्रयास के कारण आपको पुरस्कार मिलेगा, और आपका प्रेरणा स्तर उच्च होगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है।*

*नेगेटिव -मंगल आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर की अवधि में आपका क्रोध पर नियंत्रण नहीं रहने वाला है। इसलिए आपको इस गोचर के दौरान आपने क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। इस गोचर की अवधि में आपको वहां चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए।*

*लव - आपके और आपके प्रेमी में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी. आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें।*

*व्यवसाय - समय आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होने वाला है। इसलिए तैयारियों में जुट जाएं और इस अवधि का पूरा लाभ उठाने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें।*

*स्वास्थ्य - वायु रोग, अपच जैसी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं।*

*भाग्यशाली रंग: हरा, *भाग्यशाली अंक: दो*

*वृश्चिक - पॉजिटिव - आपको इस समय बेहतरीन वेतन वृद्धि और अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। कारोबारियों के लिए यह समय धन लाभ के कई अवसर लेकर आएगा। आप कुछ नई साझेदारियों को प्रारम्भ कर सकते हैं और अच्छी वृद्धि प्राप्त करने के लिए लाभदायक उपक्रमों में निवेश कर सकते हैं।*

*नेगेटिव - नकदी प्रवाह प्रतिबंधित होगा। आपका पिछला निवेश समृद्ध पुरस्कारों को प्राप्त करेगा, लेकिन इसके लिए कुछ साल लगेंगे। इसलिए, सतर्क रहें और प्रयासों को जारी रखें। दोस्तों की नाराजगी आपके प्रति बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित होने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी।*

*लव - मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं। आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा।*

*व्यवसाय - लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों तथा विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को अत्यधिक मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है।*

*स्वास्थ्य - हर छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या पर ध्यान दें और समय रहते चिकित्सीय सलाह लें।*

*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: सात*

*धनु - पॉजिटिव - आपके कुटुंब में उत्सव का सा माहौल रहेगा और सभी प्रसन्न दिखाई देंगे। आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप सामाजिक कार्य में अधिक बढ़ चढ़कर भाग लेंगे और परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।*

*नेगेटिव - आप अपने दम पर काम कर सकते हैं, लेकिन इस समय आपको दल में काम करने के तरीका के महत्व को समझना होगा।किसी अन्य से अनावश्यक न उलझें. अन्यथा आपको भरी नुकसान सहना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए।*

*लव -आज आप अपने परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। कुछ ऐसा करें जिससे सभी को खूब मजा आए और आप एक दूसरे के और करीब आ सकें। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल भी खेल सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं।*

*व्यवसाय - आप अपने पूरे मनोयोग से अपना कार्य करेंगे। स्थिति में और विस्तार होगा और आप को एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। ख़र्चों में अधिकता हो सकती है।*

*स्वास्थ्य - नियमित रूप से योगाभ्यास करें और ध्यान लगाएँ जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।*

*भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: एक*


*मकर - पॉजिटिव - समय आनंदमयी होगा और आप अपने जीवन में तेज गति से आगे बढ़ेंगे। आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच अपने समय को बाँटेंगे। आपको करियर के मोर्चे पर कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी क्षमता और अपने प्रयासों के आधार पर पदोन्नत हो सकते हैं।*

*नेगेटिव - आपको तत्काल यात्रा करनी पड़ सकती है, और इसलिए आप उसकी तैयारी नहीं कर पाएंगे। अपना ध्यान बनाए रखें, और आप अपने लिए और भी बहुत कुछ पा सकते हैं! आपको अपने सामान की देखभाल करने और कम सामान के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाती है।*

*लव - प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए आपको इस मामले में आपको थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। विवाहित लोगों को अनावश्यक बहस से बचना चाहिए।*

*व्यवसाय - कार्य में सफलता मिलने से मन में उत्साहित रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।*

*स्वास्थ्य - आपको तनाव से बचना होगा क्योंकि विशेष रूप से यही आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का मूल कारण रहेगा।*

*भाग्यशाली रंग: सफेद, *भाग्यशाली अंक: चार*

*कुंभ - पॉजिटिव - आप परिवार के सदस्यों के बीच सम्बन्ध को मजबूत बनाने के लिए शहर के बाहर एक भ्रमण यात्रा की योजना बनायेंगे। यदि आप सही प्रयासों में लग जाते हैं, तो आप अपने विषयों को स्पष्ट रूप से और जल्दी से समझ पाएंगे। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी।*

*नेगेटिव - आपको अपने अंदर कौशल जोड़ने के लिए कुछ प्रमाणन पाठ्यक्रम का अनुसरण करना चाहिए। कठिन ध्यान केंद्रित करना होगा, और कुछ चुनौतियां होंगी जो आपके रास्ते में आ सकती हैं। निष्कर्ष पर बिना किसी हिचकिचाहट के पहुंचें और अपने विषयों की अच्छी समझ प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करें।*

*लव - आपका लव लाइफ शुभ रहने वाला है। विवाहित जातकों के लिए उनका वैवाहिक जीवन मंगलमय रहने वाला है। इस गोचर की अवधि में आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।*

*व्यवसाय - कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।*

*स्वास्थ्य - कोई बड़ी समस्या ना होना आप के लिए राहत की खबर है।*

*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: आठ*

*मीन - पॉजिटिव - परिवार के सदस्य काफी आनंद का अनुभव करेंगे। आप उनके साथ पर्याप्त समय बिताएंगे और उन्हें आपकी बुद्धि और हास्य के साथ आकर्षित करेंगे। घर के बच्चे खेलने में और पढ़ने में समय बिताएंगे। आप उनके अध्ययन के लक्ष्यों को पूरा करने में उनकी सहायता करेंगे, और वे इसकी सराहना करेंगे।*

*नेगेटिव - सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं, इसलिए वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। अपर्याप्त तैयारी के कारण, आप समृद्ध पुरस्कार वापस नहीं पा सकते हैं, और आप वांछित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।*

*लव - आपके प्रेम संबंधों में सुधार नही होगा। यह भी हो सकता है आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो। लेकिन इस गलतफहमी से दूर रहना ही अच्छा होगा।*

*व्यवसाय - दूर स्थित *व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे।*

*स्वास्थ्य - आपको *स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप काफी आरामदायक अनुभव करेंगे।*

*भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: तीन*



*जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं*

*आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।*

*आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती*

*शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23*

*शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50* 

*शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052* 

*ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।* 

*शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम*

*कैसा रहेगा यह वर्ष*
*यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।*

*नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी*