महिला जाग्रति संगठन ने किया सभापति बौहरा का सम्मान



सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को महिला जाग्रति संगठन गंगापुर की ओर से सभापति संगीता बौहरा का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
संगठन अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने बताया कि बताया कि सभापति संगीता बौहरा ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो महिलाओं के लिए खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया उसके लिए संगठन की सभी महिलाएं उनकी हृदय से आभारी हैं।
इस दौरान सभापति ने अभिनंदन करने पर सभी को धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग देने की अपील की। इस दौरान लक्ष्मी गर्ग, चांदनी माखीजा, मुक्ता गुप्ता, चंचल जगवानी, मनीषा देवी, कमलेश एवं अनीता प्रजापत आदि महिलाएं मौजूद थी।