25 अप्रैल प्रातःकाल हवन-यज्ञ एवं रात्रि में दीपदान कार्यक्रम, हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी परशुराम जयंती



सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर 25 अप्रैल शनिवार को अक्षय तृतीया के  शुभ अवसर पर ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी की ओर से भगवान परशुरामज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ सादगी पूर्वक तरीके से मनाया जाएगा। जीरो मोबिलिटी (धारा 144) एवं कर्फ्यू जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक एडवाइजरी एवं मेडिकल प्रोटोकॉल के निर्देशों की पालना में ब्राह्मण समाज द्वारा अपने - अपने घरों पर रहकर ही परशुराम जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई जाएगी। ब्राह्मण समाज  अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि उक्त आयोजन को लेकर समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के लगभग 300 सम्मानित सदस्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यह तय किया गया कि इस वर्ष लॉकडाउन के कारण शोभायात्रा नहीं निकल पाएगी। अत: प्रत्येक ब्राह्मण परिवार अपने घरों पर ही परशुराम जन्मोत्सव को विधि-विधान से मनाएंगे।
इस अवसर पर सुबह 8.15 बजे यथासंभव प्रत्येक घर पर हवन का कार्यक्रम होगा व रात्रि 8.15 बजे भगवान परशुराम जी की आरती होगी और 5 अथवा 11 दीपक घर के बाहर मुख्य द्वार पर रखे जाएंगे। इस दिन कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनमें चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत 15 वर्ष तक के संभागी भगवान परशुराम का ड्राइंग शीट पर चित्र बनाकर ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा को 8385 0052 80 पर व्हाट्सएप करेंगे तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के संभागी गोविंद पाराशर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ को 80 94 62 6067 पर व्हाट्सएप करेंगे। सर्व ब्राह्मण महासभा गंगापुर सिटी के बैनर तले तीन प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें डांस, रंगोली और मेहंदी की प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में बालिकाएं एवं महिलाएं भाग लेंगी। इन कार्यक्रमों की वीडियो अथवा फोटो निम्नांकित नंबरों पर व्हाट्सएप की जा सकेगी। इसके लिए सावित्री शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ 82792 09443, शारदा शर्मा अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ 8104 611252 तथा संरक्षक कल्पना शुक्ला 9529 3151 57 व्हाट्स नं. है।
सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले संभागीय को लॉकडाउन खुलने के बाद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे तथा अन्य संभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।