संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ- भारत" ने "प्रधानमंत्री" को पत्र लिख "खबरपालिका" गठन की मांग-रष्ट्रीय अध्यक्ष- रमेन्द्र पांडेय




आल इंडिया यूनाइटेड वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन( संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ भारत) ने भारत के प्रधान मन्त्री को म प्र के मुख्यमंत्री के माध्यम से पत्र लिख "खबर पालिका" के गठन की मांग की है।
भेजे गए पत्र में 25 सूत्रीय मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके समाधान की मांगी है।अन्यथा देश व्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।पत्र की प्रतिलिपि सूचना प्रसारण मंत्री एवं राज्यपाल को भी भेजी गई है। नीचे देखे पत्र में क्या उल्लेख है।

*(  मजदूर दिवस एक मई पर विशेष  )*
                                                                   *प्रतिष्ठा में,
प्रधानमंत्री महोदय
पी एम ओ  , नई दिल्ली ,भारत*

       *द्वारा - प्रति, मुख्य मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी म. प्र*.

विषय:-खबर पालिका गठन,पत्रकारिता को लोकतांत्रिक स्तम्भ का संवैधानिक दर्जा मान्य करने,केन्द्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा अन्य प्रमुख मांगों की मंजूरी बावत ꫰

संदर्भ:-संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ का राष्ट्रव्यापी महा आंदोलन ꫰

महानुभाव,
सादर सविनम्र विनय है कि  भारत गणराज्य में लागू संविधान के तहत लोकतांत्रिक प्रणाली के अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थायी स्तम्भ के रूप में सर्वमान्य पत्रकारिता को संवैधानिक दर्जा प्रदान कर कानूनी मान्यता देने खबर पालिका गठित करना अनिवार्य है ꫰
मान्यवर,
   स्वतंत्रता प्राप्ति पश्चात अन्य स्तम्भों की वैधानिक व्यवस्था के वक्त ही चौखम्भा राज में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तम्भ न स्वीकारने की तत्समय हुई ऐतिहासिक भारी भूल को सुधारने का यही सबसे सही समय है ꫰
महोदय,
   पत्रकारों की हत्या ,हमला ,प्रताड़ना ,जान-माल की क्षति तथा असुरक्षा की गंभीर स्थिति को देखते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करना अत्यावश्यक है ꫰
महोदय,
   संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ उपरोक्त मांगों सहित पत्रकार,पत्रकारिता एवं समाचार पत्र व मीडिया संस्थाओं,संस्थानों तथा प्रतिष्ठानों से सम्बद्ध विभिन्न यथार्थ मुद्दों और ज्वलन्त समस्याओं के समाधान से जुड़ी कई प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी महा आंदोलन शांतिपूर्ण अहिंसक लोकतांत्रिक ढंग से संचालित कर रहा है ꫰। अब तक कई बार केन्द्र व राज्य शासन-प्रशासन को मांग पत्र/ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया,किन्तु अपेक्षित फल-प्रतिफल अप्राप्त ही है ꫰।
  अतएव प्रस्तुत ज्ञापन/ मांग पत्र के विषय विंदुओं पर विधि सम्मत व प्रक्रिया संगत कार्यवाही की जाकर माँगों को पूरा कराने की अहैतुकी महती कृपा की जाय और तत्सम्बन्धी प्रगति से अवगत भी कराने की महान दया की जाय ꫰
  प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं:-
1-खबर पालिका गठित की जाय तथा पत्रकारिता को लोकतंत्र के प्राथमिक आधारभूत स्थायी स्तम्भ का संवैधानिक दर्जा देकर कानूनी मान्यता दी जाय ꫰
2:-केन्द्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाय ꫰
3:-पत्रकारिता विकास निगम व मिशन बनाया जाय ꫰
4:-समाचार पत्रों ,मीडिया संस्थानों एवं सूचना संचार प्रचार-प्रसार माध्यमों को स्वायत्त,स्वावलम्बी तथा आत्म निर्भर बनाया जाय ꫰
5:-अखबार व मीडिया की वैयक्तिक वंशानुगत स्वत्वाधिकार कुप्रथा समाप्त कर कार्यरत पत्रकारों समाचार पत्र-मीडिया कर्मियों की सहकारी प्रकाशन व प्रसारण समिति को प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्था सौंपी जाय ꫰
6:-पत्रकारों की माँगों पर विचार करने तथा पत्रकारिता के सर्वांगीण विकास के लिये मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया जाय ꫰
7:-पत्रकारों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न स्तरीय अधिमान्यता देने की सुस्पष्ट सरल पारदर्शी प्रक्रियाअपनायी जाय,नियम व पात्रता को आसान एवं व्यवहारिक बनाया जाय तथा पात्र पत्रकारों को अधिमान्यता प्रदान की जाय ꫰साथ ही शासन की घोषणानुसार दो-दो वर्षीय ही अधिमान्यता देने व नवीनीकरण की स्वत: व्यवस्था की जाये ।
8:-पत्रकार पेंशन केन्द्र व प्रदेश स्तर पर दी जाय तथा म.प्र.में जारी श्रद्धा निधि के लिये पात्रता  10वर्षीय लगातार अधिमान्यता      की शर्त अवधि को घटाकर 5वर्ष किया जाय और राशि बढ़ाकर न्यूनतम 15हजार रु.मासिक की जाय एवं आजीवन प्रदान करने के अतिरिक्त मृत्यु पर पत्नी या पति को जीवन काल का गुजारा दिया जाय ꫰
9:-पत्रकार आवास सुविधा दी जाय एवं भूखण्ड व भवन उपलब्धता सुनिश्चित कर मालिकाना हक देने हेतु सरकार की गारण्टी पर ब्याज मुक्त रियायती ऋण दीर्घावधि की न्यूनतम आसान किश्तों में वापसी सुविधा पूर्वक दिया जाय ।             10:-जीवन बीमा,समूह दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर १०लाख रु.की जाय तथा प्रीमियम की पूरी रकम शासन द्वारा अदा की जाय और कैशलेस चिकित्सा की सीमा भी १०लाख रु.की जाय ꫰
11:-पत्रकारिता के क्षेत्र में स्थापित पुरस्कारों तथा सम्मानों की संख्या व राशि बढ़ाई जाय एवं चयन की निष्पक्ष पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाय ꫰प्रकाशित व प्रसारित खबर अग्रलेख आलेख आदि का स्वस्फूर्त आकलन मूल्यांकन कर बगैर आवेदन या दावा के पुरस्कार तथा सम्मान देने का निर्णय लिया जाय ।
12:-पत्रकारों की मृत्यु ,हमला या दुर्घटना में अपंगता की दशा में अथवा  प्रताड़ना के मामलों में पीड़ित व प्रभावित पत्रकार को  समुचित क्षतिपूर्ति राहत सहायता राशि प्रदान की जाय ꫰।
13:-शासकीय व अर्ध शासकीय समितियों संस्थाओं एवं निकायों में हर स्तर पर पत्रकारों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाय ꫰
14:-पत्रकारों के बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा सुविधा दी जाय तथा शीर्ष शिक्षा संस्थानों में प्रवेश हेतु कुछ स्थान सुरक्षित रखा जाय ꫰।
15:-सभी शासकीय सेवाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पत्रकार परिवार को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर कुछ स्थान आरक्षित रखा जाय ꫰
16:-पत्रकार प्रशिक्षण कार्यशाला,शोध,अध्ययन,भ्रमण ,खोज हेतु प्रोत्साहन देकर व्यय भार वहन करने के साथ ही प्रकाशन-प्रसारण में आर्थिक सहायता दी जाय ꫰
17:-राज्य,संभाग व जिला स्तर पर त्रिपक्षीय बैठकों का नियमित आयोजन हो। ꫰१७:-म.प्र.शासन द्वारा पत्रकार पंचायत बुलाई जाय ꫰
18:-हर स्तर पर अधिमान्यता समितियों का पुनर्गठन हो तथा वास्तविक पत्रकारों का प्रतिनिधित्व हो ꫰।
19:-नई विज्ञापन नीति बने तथा लघु/मध्यम दैनिक -साप्ताहिक पाक्षिक मासिक पत्र-पत्रिकाओं को विशेष प्रोत्साहन विज्ञापन दिया जाय ꫰।
20:-पत्रकारों से जुड़े मामलों पर जाँच कार्यवाही बावत गृह मंत्रालय के पूर्व परिपत्र को अद्यतन कर पुन:जारी किया जाय ꫰
21:-श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम पर आधारित नियमों का पालन हो,मजीठिया वेतन मान सुविधा दी जाय और नया वेतन आयोग गठित किया जाय तथा संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ को मान्यता प्रदान कर सब भाँति महत्व दिया जाय । 22:- पत्रकारों को तहसील, जिला, राज्य स्तरीय अधिमान्यता का उन्नयन कर राष्ट्रीय स्तर की भी अधिमान्यता प्रदान की जाये ।
23:- अधिमान्य पत्रकारों को रेल यात्रा की भांति विशेष रियायती विमान यात्रा सुविधा भी प्रदान की जाये ।
24:- सरकारी बसों में रियायती यात्रा सुविधा दी जाये और निजी बस/टैक्सी से यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाय ।
25 :- शासन - प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय हेतु उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाकर पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाय ।
अत: ज्ञापन प्रस्तुत कर उपरोक्त मांगों की शीघ्रातिशीघ्र पूर्ति का पुनश्च अनुनय अनुरोध है ꫰।
एतदर्थ हम कृतज्ञता पूर्ण चिर अनुग्रहीत रहेंगे ꫰।
सधन्यवाद,आभार ꫰।
द्वारा:-संभागीय आयुक्त / जिलाध्यक्ष 

प्रतिलिपि:-
1:-प्रधान मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली ꫰
2:-सूचना एवं प्रसारण मंत्री,भारत सरकार नई दिल्ली ꫰
3:-महा महिम राज्यपाल महोदय
राज भवन भोपाल म.प्र.।
4:-मुख्य मंत्री महोदय
म.प्र.शासन मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल म.प्र.।

स्थान           दिनांक
   रीवा  01. 05.2020  राष्ट्रीय अध्यक्ष/महासचिव
संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (भारत)