महिला मोर्चा ने गरीबों तक पहुंचाई जरूरी सामग्री- सीमा राठौर



बदायूं-  लॉक डाउन के चलते गरीब असहाय मजदूर वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है इस विश्वव्यापी महामारी से निजात पाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाया उसका पालन सही से कराने के लिए शासन प्रशासन व स्वयंसेवी संगठनों ने अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर के नेतृत्व में पूरे जनपद में फेस मास्क व खाद्य सामग्री अन्य जरूरी वस्तुओं को गरीब व जरूरतमंदों तक पहुंचाया जिला अध्यक्ष सीमा राठौर के मुताबिक जनपद में 200 के आसपास महिला मोर्चा की बहनें कार्य कर रही हैं अपने घरों पर ही फेस मास्क तैयार कर जरूरतमंद गरीब लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है वही सूखा राशन रोटियों के पैकेट व अन्य जरूरी सामान वितरण कर समाज सेवा जारी है जिला अध्यक्ष जी ने बताया कि अब तक 30 से 35000 हजार फेस मास्क बहनों ने तैयार कर जनपद में वितरण कर दिए हैं उझानी नगर में करुणा सोलंकी रेनू सिंह रीना सक्सेना ग्रामीण संगीता सिसोदिया ममता साहू कमला सिंह बदायूं नगर श्वेता जौहरी दातागंज अमित उपाध्याय सीमा शर्मा ममता महेश्वरी आरती माथुर रीता राजपूत कृष्णा गुप्ता बिसौली पिंकी काबरा बिल्सी नगर अध्यक्ष सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने पूरे जनपद में फेस मास्क सैनिटाइजर साबुन बिस्कुट ,खाद्य सामग्री सभी जरूरी सामानों का गरीब बस्ती मोहल्ला नगर क्षेत्र में वितरण किए हैं और आगे भी कार्य जारी है और उन्होंने सभी से अपील की है की सभी जनपद वासी लॉक डाउन का पालन करें स्वास्थ संबंधी दिक्कतों से घबराए नहीं उनका उपचार कराएं समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा राठौर जनपद बदायूं की सेवा में सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे किसी भी जनपद वासियों को कहीं कोई दिक्कत आती है तो वह मुझसे संपर्क करें मधुबन कॉलोनी बदायूं की निवासी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अपने कुशल नेतृत्व और कर्मठता के लिए जनपद में मशहूर हैं

गोविंद राणा बदायूं