उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में मास्क वितरित किये

आज दिनांक 31 मई 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में मास्क वितरण किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकर सिंह ने कहा कि 19 मई को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को बस मामले में फर्जी केस लगाकर गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अगले दिन कई जगहों पर लॉकडॉउन का पालन करते हुए इस पर ज्ञापन दिया गया। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार ने हमारे 90 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा लगा दिया। इसमें पूर्व विधायक व पूर्व नेता विधानमंडल दल श्री प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री पंकज मलिक जी भी शामिल हैं। राजीव गांधी जी के शहादत दिवस (21 मई) के मौके पर राजीव जी की शहादत को सलाम करते हुए पूरे प्रदेश से लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव के जरिए इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। उसके बाद 27 तारीख को कई जगहों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया और सोशल मीडिया के जरिए काली पट्टी बांध कर इसके खिलाफ आवाज उठाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भयंकर रोष है। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने इस बात को ठाना है कि चूंकि अजय लल्लू जी की गिरफ्तारी सेवा कार्य को रोकने के लिए की गई है इसलिए प्रदेश के कार्यकर्ता सेवा कार्य नहीं रोकेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा की कई जगहों पर गिरफ्तारी के विरोध में जल सत्याग्रह, मशाल जुलूस और धरने हुए। आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में हवन करके प्रदेश भाजपा सरकार को सद्बुद्धि की कामना करते हुए अजय लल्लू जी की रिहाई की मांग की। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद यसब ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ व दिल्ली में इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसका विरोध किया। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने प्रदेश अध्यक्ष जी के माता - पिता से बात की और इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। कई अन्य प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं ने भी यूपी अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर हो रहे दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की।